फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Father tied Children with a rope and hanged from the electric pole

10 रुपए खोने पर पिता ने मासूमों को खंभे से बांधकर लटकाया

Tue, 24 Jul 2018 08:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला
अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला Updated Tue, 24 Jul 2018 08:31 AM IST
विज्ञापन
Father tied Children with a rope and hanged from the electric pole
गजरौला में तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर लटकाया
मामूली सी बात पर पिता ने अपने तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर टांग दिया। जिसकी फोटो खींचकर पड़ोसियों ने वायरल कर दी। गजरौला के एक मोहल्ले में कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर टांग दिया। पड़ोसियों ने देखा तो करतूत की निंदा की। वहीं पड़ोस के लोगों ने बच्चों को खुलवाकर नीचे उतरवाया। करीब बीस मिनट तक बच्चे टंगे रहे। 
विज्ञापन


बच्चों की मां ने बताया कि पिता ने आठ, छह और तीन साल के बच्चों को दस-दस रुपये दिए थे। जिससे बच्चे दुकान पर जाकर टॉफी वगैरा खरीद सके। बच्चे एक दुकान से खाने का सामान खरीद लाए। बताया गया कि जिस दुकान से बच्चों ने सामान खरीदा, उस दुकानदार से बच्चों 
विज्ञापन

के पिता की नाराजगी चल रही है। जिस पर गुस्साए पिता ने अपने बच्चों को रस्सी से बांध बल्ली में टांग दिया। पड़ोसियों ने फोटो और वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। फिलहाल मामले में कोई कार्रवाई या शिकायत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि इस्लाम ने कुछ दिनों पहले अपने तीन बच्चों को रस्सी से बांधकर लटका दिया था। बताया गया कि इस्लाम ने अपने बच्चों को दस-दस रुपये दिए थे। जिसमें बच्चे पड़ोस की दुकान से टॉफी खरीद लाए। इस्लाम इस दुकान से खरीदारी करने पर नाराज हो गया। 


इतना ही नहीं तीनों बच्चों को रस्सी से बांधकर बिजली के खंभे में बांधकर लटका दिया। वहीं उनको मारा पीटा भी गया। पड़ोसियों ने आकर बच्चों को किसी तरह से बचाया। पड़ोसियों ने बच्चों को लटकाने की तस्वीरे और वीडियो वायरल कर दिया। मामला सुर्खियों में आया तो पुलिस ने संज्ञान लिया। आरोपी इस्लाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed