फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   father in law booked for harassing daughter in law in hamirpur

ससुर करता था छेड़खानी, सास को लेकर थाने पहुंची बहू

Wed, 20 Jul 2016 03:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिवांर (हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, बिवांर (हमीरपुर) Updated Wed, 20 Jul 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
father in law booked for harassing daughter in law in hamirpur
harassment - फोटो : demo pic

उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के बिवांर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बहू के साथ थाने आकर अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति नशे का आदी है।

विज्ञापन


उसने बीती रात बहू को कमरे में घसीटकर ले जाने का प्रयास किया है। इस घटना से बहू आहत है और कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

महिला ने दी तहरीर में बताया कि उसका नशेड़ी पति पूरे परिवार के साथ गाली गलौज कर मारपीट करता है। बताया कि उसके तीन जवान लड़के व लड़कियां हैं। महिला ने बताया कि उसके बड़े पुत्र की फरवरी 2016 में शादी हुई है।

विज्ञापन

बहू पर बुरी नजर रखता है ससुर

father in law booked for harassing daughter in law in hamirpur

उसका पति बहू पर बुरी नजर रखता है और आएदिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बताया कि वह पिछले सप्ताह जब रिश्तेदारी में निमंत्रण करने गई थी। तब उसके पति ने बहू के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

लौटने पर बहू ने जानकारी दी लेकिन तब बदनामी के डर से मामले को दबाए रखा। लेकिन जब उसने सोमवार देर रात फिर बहू को पकड़ कर जबरन कमरे में घसीटकर ले जाने का प्रयास किया तो जैसे-तैसे घर के सभी सदस्यों ने मिलकर बचाया। मजबूरन अब हमें थाने आना पड़ा है।

महिला ने तहरीर देते हुए रो रोकर बताया कि उसकी बहू अपने ससुर के इस बर्ताव से बहुत आहत है। कोई भी अप्रिय घटना हो सकती है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed