फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Father commits suicide after death of child during playing in Tamil Nadu

तमिलनाडु: खेल-खेल में बेटे की हुई मौत, पिता ने कर ली खुदकुशी

Sun, 23 Dec 2018 08:20 AM IST
Shilpa Thakur क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sun, 23 Dec 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Father commits suicide after death of child during playing in Tamil Nadu
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

तमिलानाडु के कोयंबटूर में एक परिवार के लिए अपने बच्चे के साथ खेल-खेलना भारी पड़ गया। यहां बेटे के साथ लुका छुपी खेल रहे पिता ने बेटे की मौत के बाद आत्महत्या कर ली। उनका बेटा खेल के दौरान वॉटर टैंक में गिर गया था और डूबने से उसकी मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आर. मनिकंदन (32) अपनी पांच साल की बेटी और दो साल के बेटे के साथ खेल रहे थे। जबकि उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सो रही थीं। उनका दो साल का बेटा भी कमरे में घूम रहा था। 


loader

पुलिस ने आगे बताया कि जब वह अपनी बेटी के साथ खेल रहे थे तो कुछ देर बाद उन्हें लगा कि उनका बेटा वहां से गायब है। जब उन्होंने उसे ढूंढा तो देखा कि वह वॉटर टैंक में पड़ा है। मनिकंदन ने बेटे की ऐसी हालत देखकर अपनी बेटी को छत पर भेज दिया और कहा कि अब वह खुद छिपेंगे और बेटी को ढूंढना होगा। 

छत पर काफी देर तक छुपे रहने के बाद जब बेटी नीचे आई तो उसने अपने पिता को ढूंढना शुरू किया। पिता को खोजते हुए वह कमरे तक पहुंची जिसका दरवाजा बंद था। इसके बाद उसने अपनी मां को उठाया। मनिकंदन की पत्नी ने भी दरवाजा खोलने की बहुत कोशिश की। जब दरवाजा नहीं खुला तो वह खिड़की के पास गईं। वहां से उन्होंने देखा कि उनके पति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। 

फिर उन्होंने बेटे की तलाश की जो उन्हें वॉटर टैंक में मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी छह साल पहले हुई थी। मनिकंदन ने बेटे की मौत को देखते हुए अपराधबोध में खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed