फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   farmer suicide in jhansi due to water not get for irrigation

फांसी लगाकर किसान ने दी जान, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से था परेशान

Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide in jhansi due to water not get for irrigation
प्रतीकात्मक तस्वीर

एक और धरतीपुत्र ने अपनी परेशानियों से तंग आकर खेत में ही मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या की जो वजह सामने आई है उसे सुन आप हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन


घटना झांसी के ग्राम नीमखेड़ा के मजरा हरपुरा की है, जहां किसान भगत पुत्र अमोल सिंह लोधी खेत में सिंचाई के लिए पानी न मिलने से कई दिनों से परेशान था। रविवार को युवा किसान ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री को सुसाइड नोट लिखने के बाद युवा किसान चढ़ गया फांसी, आत्महत्या की वजह ने सबको रुलाया
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि भगत आगामी फसल की बुवाई के पहले खेत में पानी देकर पलेवा करने के लिए कुछ दिनों से चिंतित था। क्योंकि कम बारिश होने के कारण खेत के पास स्थित तालाब सूख चुका था। जिसके कारण वह खेत में पानी नहीं दे पा रहा था।

रविवार की सुबह वह पत्नी के साथ खेत पर पानी देने की व्यवस्था करने के लिए खेत पर गया हुआ था। काफी समय बाद भी खेत में पानी देने की भरसक प्रयास को असफल होता देख वह परेशान हो गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी खाना लेने घर चली गई।

ये भी पढ़ें- पिता के इलाज में कर्ज में डूबा पुत्र,पिता के न बचने पर फांसी लगा दी जान

तभी युवा किसान ने आत्मघाती कदम उठाते हुए खेत में लगे महुआ के पेड़ पर रस्सी के फंदे से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में मातम छा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में ले लिया। मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। मृतक किसान का एक पुत्र व एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed