फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   farmer suicide due to troubled by loan in moradabad of uttar pradesh

कर्ज से परेशान था किसान, फांसी लगाकर दे दी जान

Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप
amarujala.com, Presented by: देव कश्यप Updated Sat, 04 Nov 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
farmer suicide due to troubled by loan in moradabad of uttar pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

संभल में कर्ज से तनाव में आकर एक किसान ने आत्महत्या कर ली। घर के आंगन में लगे लोहे के जाल से किसान का शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच-पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर समसोई की है।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह दस बजे करीब थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर निवासी 45 वर्षीय किसान मुनेश चंद्र शर्मा ने घर के आंगन में लोहे के जाल से लटक कर आत्महत्या कर ली। घर पर परिजन मौजूद नहीं थे। लौट कर आए तो मुनेश का यह हालत देखकर हक्के-बक्के रह गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- फांसी लगाकर किसान ने दी जान, सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने से था परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों के मुताबिक मुनेश कर्ज के चलते परेशान रहता था। कर्ज से आजिज आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच-पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें- कर्ज से परेशान किसान ने आग लगाकर जान दी

कोतवाल ब्रजमोहन गिरि ने बताया कि पुलिस जब मौके पर पहुंची तो देखा कि मुनेश का शव घर के आंगन में लोहे के जाल में प्लास्टिक की रस्सी से लटका है। शव को उतरवाया गया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मुनेश पर बैंक समेत कई लोगों का भी कर्ज था। इससे वह काफी दिनों से परेशान रहता था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed