{"_id":"59fb4d644f1c1bca678b8c3c","slug":"201509641572-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान किसान ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान किसान ने आग लगाकर जान दी
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जदार किसान ने किया आत्मदाह
आर्थिक तंगी में महिंदर सिंह की बिक गई थी पूरी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
जैतो (फरीदकोट)।
उपमंडल के थाना बाजाखाना के गांव डोड में वीरवार को कर्ज से परेशान एक किसान ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महिंदर सिंह (43) पुत्र साधू सिंह के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि परिवार की आर्थिक हालत खराब होने की वजह से महिंदर सिंह की सारी जमीन बिक गई थी। वह बीते कुछ समय से वह पत्नी कर्मजीत कौर और 21 वषीर्य बेटी के साथ अपने ससुराल बुर्ज हमीरा (मोगा) में रह रहा था। वह अपनी बेटी को विदेश भेजना चाहता था और इसके लिए पैसों का प्रबंध न होने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान था।
मृतक की पत्नी कर्मजीत कौर के अनुसार बुधवार रात वह अपने गांव डोड आया हुआ था। वीरवार सुबह उसने घर में केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव वारिसों को सौंप दिया है।