फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Farmer committed suicide by hanging due to debt in Pilibhit

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बैंक से था दवाब

Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide by hanging due to debt in Pilibhit
फाइल
पीलीभीत में बैंक से लिया गया लाखों रुपये का कर्जा चुकाने के लिए पड़ रहे दबाव से परेशान होकर एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  किसान शुक्रवार शाम ही घर से चला गया था और गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ से लटक गया। उसे खोजते हुए शनिवार सुबह परिवार के लोग वहां पहुंचे। 
विज्ञापन


गजरौला थाना क्षेत्र की गोयल कॉलोनी के रहने वाले रंजीत बाला पुत्र स्वर्गीय मनिंदर बाला खेती कर परिवार का भरण पोषण करते थे। परिवार वालों के अनुसार, छह साल पहले उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा बिठौरा, यूनियन बैंक पीलीभीत, पंजाब नेशनल बैंक और कोआपरेटिव बैंक से खेती के सिलसिले में करीब साढ़े सात लाख रुपये कर्ज लिया था।
विज्ञापन


इस रकम को न चुकाने पर बैंक के कर्मचारी रिकवरी के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। इससे रंजीत काफी परेशान रहने लगे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम सात बजे वह बिना बताए घर से निकल गए। देर रात तक वापस न आने पर परिवार वालों को चिंता हुई तो तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह पता चला कि एक शव गांव के बाहर पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका हुआ है। पता चलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची रिछौला चौकी पुलिस ने शव नीचे उतारा। पुलिस को भी परिवार वालों ने कर्ज की बात बताई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed