फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   family of Hindu woman allegedly thrashed her Muslim friend leading to his death

हिंदू लड़की से प्यार करना पड़ा भारी, रिश्ते के खिलाफ परिवार ने ली प्रेमी की जान

Thu, 03 May 2018 11:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 03 May 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
family of Hindu woman allegedly thrashed her Muslim friend leading to his death

मंगलवार की रात को एक हिंदू महिला के पैरेंट्स ने कथित तौर पर अपनी बेटी के मुस्लिम दोस्त को पीटकर अधमरा कर दिया। जिसकी वजह से अस्पताल में उसकी मौत हो गई। यह राजस्थान में सांप्रदायिक हिंसा की दूसरी घटना है। इससे पहले दिल्ली में इस तरह की घटना घट चुकी है। जिसमें एक हिंदू लड़के को उसकी मुस्लिम गर्लफ्रेंड के पैरेंट्स ने मार दिया था। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि शख्स पर महिला के साथ संबंध होने की वजह से हमला किया गया था।

विज्ञापन


22 साल का सैफ अली फलों के बाजार में फलों को तोला करता था और वह महिला से मिलने के लिए मंगलवार की रात 9 बजे रामपुरा बस्ती गया था। बीकानेर पुलिस अधीक्षक सवाईं सिंह गोदारा ने कहा- महिला के परिवार वालों ने सैफ को मारने की योजना बनाई। जिला पुलिस प्रमुख ने कहा कि महिला का परिवार कार में बिठाकर अली को करनी इंडस्ट्रियल क्षेत्र लेकर गया। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार महिला के परिवार ने अली की दोनों टांगें तोड़ दीं और फिर उसे गंदे पानी के तालाब में फेंक दिया।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि उनकी टीम मौके पर पहुंची और सैफ को बचाकर उसे अस्पताल लेकर गई। उसके पैर बुरी तरह से टूट चुके थे। डॉक्टर्स ने उसका इलाज किया लेकिन बुधवार सुबह 3.30 बजे उसकी मौत हो गई। गोदारा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असल वजह का पता लगेगा। महिला की कजिन बंटी, शिव माली, राजा सोनार, गोपाल खाटी, बबलू माली और दो लोगों के खिलाफ हत्या, हत्या के लिए अपहरण, गलत तरीके से नियंत्रण, स्वेच्छा से चोट लगाना, सबूत मिटाना और दंगे भड़काने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि बंटी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed