अधिकारी ने महिला मैनेजर से कहा, जल्दी प्रमोशन चाहिए तो मेरे साथ सोओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की एक कंपनी में बतौर मैनेजर काम करने वाली महिला ने कंपनी के 60 वर्षीय अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कंपनी कार्यकारी अधिकारी ने उससे कहा है कि उसके साथ सोना ही एक तरीका है जिससे जल्दी प्रमोशन मिल सकता है।
हालांकि कंपनी ने महिला के आरोपों से मना किया है। महिला की ओर से दी गई शिकायत में पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले तीन साल से कंपनी का कार्यकारी अधिकारी उससे छेड़छाड़ कर रहा है। अधिकारी उस पर साथ सोने और आगे पीछे घूमने का दबाव बना रहा है। इतना ही आरोपी अधिकारी ने महिला को प्रमोशन देने के लिए जिस तरह की मांग की वह भी शर्मनाक है।
'साथ सोने से जल्दी मिलेगा प्रमोशन'
महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी उससे प्रमोशन पाने के शारीरिक संबंध बनाने की मांग करता है। वहीं कंपनी इडेलविश के प्रवक्ता ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि मामले में आंतरिक जांच हुई थी जिसमें कोई भी आरोप सही नहीं पाया गया।
कंपनी ने महिला पर आरोप लगाया है कि महिला ने अवैध रूप से कंपनी की सूचनाएं बाहर दी हैं। इतना नहीं कंपनी ने जब देखा कि महिला अपने कामों में खरा नहीं उतर रही और कंपनी के प्रोग्राम नहीं पूरे कर पा रही तो कंपनी के अधिकारियों पर ही अपना गुस्सा उतार रही है।
महिला ने बताया कि जब भी आरोपी उसे फोन करता था तब हमेशा एक-दो अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करता था। आरोपी अधिकारी ने उसे जब पहली बार फोन किया तब कहा कि वह इतनी खूबसूरत है कि बड़े कंपनियों के मालिकों पर राज कर सकती है।
गौरतलब है कि महिला एक क्वालीफाइड चार्टेड अकाउंटेड और वकील हैं।