इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या कर शव से नाबालिग ने किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग समेत चार युवकों का घिनौना कृत्य सामने आया है। लूट के इरादे से घर में घुसे चार युवकों के गैंग ने इंजीनियरिंग की छात्रा की धारदार हथियार से हत्या की और फिर उसके शव से रेप किया।
टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सिर में धारदार हथियार के हमले से छात्रा फर्श पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इसी बीच दरिंदे नाबालिग ने खून से सनी लाश से रेप किया।
इसके बाद चारो आरोपियों ने छात्रा के घर में मौजूद सामान जैसे- लैपटॉप, मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए। आरोपियों में तीन बालिग और एक नाबालिग है।
16 साल का लड़का था गैंग का लीडर
इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या करने के बाद उसका रेप करने का मास्टरमाइंड और गैंग का लीडर स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुका 16 साल का एक लड़का था।
पिछले सप्ताह ठाणे के साईंधाम सोसाइटी में चार युवक एक घर में लूटपाट के लिए घुसे में जिसमें इंजीनिरिंग अकेली छात्रा ही थी। चारों ने छात्रा पर हमला बोलकर उसकी हत्या कर दी और फिर उसके पास मौजूद सामान लेकर भाग गए।
पुलिस ने बताया कि फर्श पर अचेत पड़ी छात्रा की जब सांसे थम गईं तो फिर गैंग के लीडर नाबालिग युवक ने खून से लथपथ शव से रेप किया। घटना का अंजाम देने वाले चारो आरोपियों का नाम क्रमशः नितिन वाघे 19, नीतेश उर्फ 20 नित्या भोइर 21, रविद्र वाघे और चौथा 16 साल का नाबालिग था। ये चारों एक विशेष जनजाति से ताल्लुख रखते हैं।
पुलिस ने मामले में चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों का शहद-कल्यान इलाके में आतंक था।