फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   engineering student raped after murder in thane

इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या कर शव से नाबालिग ने किया रेप

Thu, 21 Apr 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 21 Apr 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
engineering student raped after murder in thane

महाराष्ट्र के ठाणे में एक नाबालिग समेत चार युवकों का घिनौना कृत्य सामने आया है। लूट के इरादे से घर में घुसे चार युवकों के गैंग ने इंजीनियरिंग की छात्रा की धारदार हथियार से हत्या की और फिर उसके शव से रेप किया।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सिर में धारदार हथियार के हमले से छात्रा फर्श पर गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। इसी बीच दरिंदे नाबालिग ने खून से सनी लाश से रेप किया।
विज्ञापन


इसके बाद चारो आरोपियों ने छात्रा के घर में मौजूद सामान जैसे- लैपटॉप, मोबाइल आदि लेकर फरार हो गए। आरोपियों में तीन बालिग और एक नाबालिग है।

16 साल का लड़का था गैंग का लीडर

engineering student raped after murder in thane

इंजीनियरिंग छात्रा की हत्या करने के बाद उसका रेप करने का मास्टरमाइंड और गैंग का लीडर स्कूल की पढ़ाई छोड़ चुका 16 साल का एक लड़का था।

पिछले सप्ताह ठाणे के साईंधाम सोसाइटी में चार युवक एक घर में लूटपाट के लिए घुसे में जिसमें इंजीनिरिंग अकेली छात्रा ही थी। चारों ने छात्रा पर हमला बोलकर उसकी हत्या कर दी और  फिर उसके पास मौजूद सामान लेकर भाग गए। 

पुलिस ने बताया कि फर्श पर अचेत पड़ी छात्रा की जब सांसे थम गईं तो फिर गैंग के लीडर नाबालिग युवक ने खून से लथप‌थ शव से रेप किया। घटना का अंजाम देने वाले चारो आरोपियों का नाम क्रमशः नितिन वाघे 19, नीतेश उर्फ 20 नित्या भोइर 21, रविद्र वाघे और चौथा 16 साल का नाबालिग था। ये चारों एक विशेष जनजाति से ताल्लुख रखते हैं।

पुलिस ने मामले में चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन लोगों का शहद-कल्यान इलाके में आतंक था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed