फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Engineering student killed in a road accident while taking part in two wheeler ride challenge

राजमार्ग पर बाइक चैलेंज के दौरान 22 साल के इंजीनियरिंग छात्र की मौत

Fri, 20 Apr 2018 01:29 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
क्राइम डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Engineering student killed in a road accident while taking part in two wheeler ride challenge

केरला के रहने वाले 21 साल के इंजीनियरिंग छात्र की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि छात्र की मौत टूव्हीलर का राइड चैलेंज लेने की वजह से हुई है। छात्र का नाम मिथुन है। वह पमबडी जिले के एक स्थानीय कॉलेज में आखिरी वर्ष का छात्र था। वह सुबह के चार बजे अपनी मोटरसाइकिल में बेंगलूरू-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर काफी मुश्किल राइडिंग चैलेंज करने की कोशिश कर रहा था। तभी उसकी बाइक एक लॉरी से टकरा गई जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पलक्कड़ की पुलिस ने कहा- छात्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाया जिसकी वजह से छात्र लॉरी के नीचे आ गया। पुलिस को मिथुन के परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छात्र को तेज रफ्तार बाइक चलाने का बहुत ज्यादा शौक था। वह सैडल सोर चैलेंज में हिस्सा ले रहा था। इस चैलेंज के तहत बाइक चलाने वाले शख्स को 22 घंटे के अंदर 1500 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। इस चैलेंज को यूएस बेस्ड एक संगठन संचालित करता है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मिथुन ने मंगलवार शाम को अपनी मां को बताया था कि वह पड़ोस के कोयंबटूर (तमिलनाडु) जा रहा है। पुलिस को छात्र के पास से उसकी प्लान ट्रिप का स्केच मिला है। जिसमें उसे अपने घर पलक्कड़ से बेंगलूरू होते हुए पुणे पहुंचना था लेकिन घर के पास ओटापलम में ही उसका एक्सीडेंट हो गया। छात्र के पास से आपात स्थिति में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के साथ ही खाने के लिए चॉकलेट बरामद हुई हैं। पुलिस ने रैश और लापरवाह तरीके से गाड़ी चलाने की वजह से लॉरी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed