{"_id":"59bb46d54f1c1b2d688b4990","slug":"employees-stopped-train-on-bridge-due-to-railway-worker-death-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे कर्मी की मौत पर भड़के कर्मियों ने पुल पर रोकी ट्रेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे कर्मी की मौत पर भड़के कर्मियों ने पुल पर रोकी ट्रेन
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 15 Sep 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराने यमुना पुल नैनी पर तैनात रेलवे के ट्रैक मेंटेनर विष्णु देव यादव का बृहस्पतिवार सुबह यमुना में शव और ट्रैक पर खून देख ग्रुप डी कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। हत्या की आशंका जाहिर करते हुए नाराज ग्रुप डी कर्मियों (गैंगमैनों) ने पुल के छोर पर लाल झंडा दिखाकर वहां से गुजरने वाली मालगाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
ऐसे में नैनी से इलाहाबाद की ओर आने वाली तमाम ट्रेनें फंस गई। अचानक ट्रेनों की आवाजाही ठप होता देख रेल महकमे में खलबली मच गई। मौके पर आए आरपीएफ और रेलवे अफसरों ने कर्मचारियों को मनाकर शांत किया गया। गोताखोरो को यमुना में कर्मचारी का धड़ मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
पढ़ें- CCTV फुटेज में सामने आया प्रद्युम्न के कत्ल का असली सीन, आखिर क्या हुआ?
विज्ञापन
खुल्दाबाद में भुसौली टोला निवासी 45 वर्षीय विष्णु देव यादव उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के इलाहाबाद मंडल में बतौर ट्रैक मेंटेनर कार्यरत था। बुधवार रात 10 बजे वह नैनी यमुना ब्रिज पर तैनात था। उसे सुबह छह बजे तक ड्यूटी पर रहना था। बृहस्पतिवार सुबह विष्णु का रिलीवर आया तो वह ड्यूटी पर नहीं था। पुल पर उसकी शर्ट पड़ी दिखी। आसपास काफी खून भी बिखरा था। खबर फैली तो कुछ देर में वहां कई गैंगमैन पहुंच गए।
विष्णु के कत्ल की आशंका जाहिर करते हुए कर्मचारी पुल पर ही धरने पर बैठ गए। सुबह लगभग 11 बजे पुल के दूसरे छोर पर लाल झंडा लगाकर मालगाड़ी रोक दी गई। रेलवे कंट्रोल रूम को अप लाइन बाधित होने की सूचना मिली तो खलबली मची। इलाहाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल अभियंता मौके पर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों के साथ पहुंच गए। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो पिलर नंबर दो के पास मांस के लोथड़े मिले। गैंगमैन वहां जुटकर वहीं नारेबाजी करने लगे। अफसरों ने किसी तरह उन्हें मनाकर शांत कराया।
उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर विष्णु की तलाश के लिए यमुना में उतारा। गोताखोरों को कुछ देर की खोजबीन में यमुना के गहरे पानी में एक मानव धड़ मिला। इस बीच विष्णु के परिवार के लोग भी वहां आ गए थे। पजामा और कमर में बंधी चाभी देख परिजनों ने कहा कि शव विष्णु का है। पुलिस ने घटना के बारे में आसपास रहने वाले लोगों और मल्लाहों से पूछताछ की। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नैनी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।