फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   elder son sets mom and brother on fire, also beaten his dad in Andhra Pradesh

शराबी बेटे की नहीं हो रही थी शादी, तो बेटे ने मां-बाप के साथ किया ये हाल

Sat, 30 Sep 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- presented by: आनंद
amarujala.com- presented by: आनंद Updated Sat, 30 Sep 2017 01:41 PM IST
विज्ञापन
elder son sets mom and brother on fire, also beaten his dad in Andhra Pradesh
क्राइम सीन
आंध्रप्रदेश के चापादगेड़ा इलाके में एक बेटे ने मां-बाप से नाराजगी के चलते खौफनाक कदम उठा लिया। शराब की आदत से परेशान घरवाले उसकी शादी नहीं कर रहे थे। यह बात उसके अंदर घर कर गई और उसने बदला लेने के लिए खौफनाक प्लान रचा।
विज्ञापन


अंग्रेजी वेबसाइट न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार शराब की लत के कारण श्रीनु बाबू की शादी नहीं हो रही थी। जिसके कारण उसके मां-बाप ने अपने छोटे लड़के चीट्टी बाबू के लिए शादी का रिश्ता देखना शुरू कर दिया। ये बात बड़े बेटे श्रीनु बाबू को पसंद नहीं आयी।
विज्ञापन

जलाकर मारने की कोशिश

देर रात को सो रही मां और छोटे भाई चीट्टी के ऊपर कैरोसिन का तेल छिड़कर मारने की कोशिश की। बताया जा रहा है श्रीनु बाबू के मां-बाप ने उसकी शादी के लिए कई रिश्ते देखे, मगर उसकी शराब की लत से कोई भी रिश्ता करने को तैयार नहीं था।

इस वजह से उन्होंने चीट्टी की शादी करवाने का फैसला किया। बस इसी बात से गुस्साये श्रीनु बाबू ने सो रहे मां और भाई को तेल छिड़का और आग के हवाले कर दिया। पत्नी और छोटे बेटे को आग के हवाले देख श्रीनु बाबू के पिता ने उन्हें बचाने की कोशिश की तो बेरहम बेटे ने पिता को मारना शुरू कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की मां और छोटा भाई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पिता की हालत स्थिर है। साथ ही पुलिस ने आरोपी श्रीनु बाबू के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed