परिवार के आठ सदस्यों का कत्ल, चार दिन के बच्चे पर भी नहीं पिघला दिल
अमेरिकी राज्य ओहियो में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। घटना को देखकर ऐसा लगता है कि रात में सोते वक्त सभी सदस्यों की हत्या की गई है। चार दिन के बच्चे पर भी हत्यारों तरस नहीं आया।
अभी तक इस नरसंहार में किसी को कोई सुराग नहीं मिला सका है। ओहिओ पुलिस ने प्रेस कंफ्रेंस के जरिए घटना की जानकारी देते हुए कहा कि जिस तरह से अलग-अलग स्थान पर सो रहे आठ सगे संबंधियों की हत्या की गई है उससे आभास होता है कि हत्यारों की संख्या एक-दो से ज्यादा थी।
एक परिवार के जिन आठ सदस्यों का कत्ल किया गया है उनमें एक किशोर और बच्चों की मां समेत सात वयस्क थे।
चार दिन के मासूम पर भी नहीं पिघला दिल
द हिंदू के अनुसार, आठ लोगों के इस हत्याकांड में उस मां की भी हत्या कर दी गई है तो अपने चार दिन के बच्चे के साथ सोई थी। हत्यारों को इस चार दिन के बच्चे पर भी तरस नहीं आया।
परिवार के आठ सदस्यों की हत्या के बाद परिवार में अब चार दिन के मासूम बच्चा और दो अन्य छोटे बच्चे बचे हैं। स्थानीय पुलिस ने घटना के सिलसिल में 30 लोगों से पूछताछ की है और पीड़ितों के करीब 100 परिचितों से भी पूछताछ की है।
घटना की जानकारी देते हुए ओहिओ के पुलिस हमलावरों के नामों का खुलासा तो नहीं कहा कि लेकिन संकेत दिया है कि आरोपी रोडेन परिवार से हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि जिस वीभत्सता के नसंहार को अंजाम दिया गया है उससे लगता है कि सभी हमलावर हथियारों के साथ थे और बहुत ही क्रूर थे।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई ने मामले पर नजर रखने की बात कही है। एफबीआई ने स्थानीय प्रशासन को हर संभव मदद देने की बात कही है।