फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dr. Death killed six including five women

हत्या में गिरफ्तार डॉक्टर का खुलासा, अब तक पांच महिलाओं की ले चुका है जान

Tue, 16 Aug 2016 03:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 16 Aug 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
Dr. Death killed six including five women

एक महिला का अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार डॉक्टर ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी ने बताया है कि उसने अभी तक पांच महिलाओं समेत छह लोगों का कत्ल कर चुका है।

विज्ञापन


आरोपी डॉक्टर की करतूत का खुलासा तब हुआ जब महाराष्ट्र पूर्व प्राथमिक शिक्षिका सेविका संघ (एमपीपीएसएसएस) की अध्यक्ष अचानक लापता हो गई। एमपीपीएसएसएस की सचिव ने उनके लापता होने की पुलिस से शिकायत की और मामले की सीआईडी जांच की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कि पाया कि 49 वर्षीय मंगल जेढे नामकी महिला कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के वाई से गोवा बेटी के डिलीवरी में जा रही थी तभी रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया और बाद में आरोपी डॉक्टर और उसकी नर्स ने ली‌थल नामक दवा की ओवर डोज देकर उसे मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. डेथ के नाम से कुख्यात हुए डॉक्टर संतोष पॉल को पुलिस ने शन‌िवार को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि अब तक वह पांच महिलाओं समेत छह का कत्ल कर चुका है।

आरोपी ने बताया कि क्यों किया महिला का कत्ल?

Dr. Death killed six including five women

आरोपी डॉ पॉल से की गई पूछताछ के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अपनी बेटी की डिलीवरी में ‌जाने से पहले महिला डॉक्‍टर और नर्स के लगातार संपर्क में थी। जब वह अपनी बेटी के यहां जा रही थी तभी रास्ते से आरोपी डॉक्टर ने उसे किडनैप करके वाई से 13 किमी दूर डॉक्टर के फॉर्महाउस ले जाया गया।

इंडिया टुडे के अनुसार,  यहां पर डॉक्टर पॉल ने नर्स ज्योति मंडरे की मदद से महिला को काबू किया और उसे ली‌थल का इंजेक्‍शन देकर मार दिया। महिला की मौत होने के बाद दोनों उसे फॉर्महाउस में ही दफना दिया।

आरोपी ने बताया कि इससे पहले फोन पर महिला की उससे  झड़प भी हुई थी। आरोपी ने बताया कि उसके महिला से संबंध थे और नर्स से भी। महिला को नर्स से संबंध होने की जानकारी हुई तो वह उससे झगड़ा करने लगी और उसकी करतूत का खुलासा करने की धमकी दे रही थी। इसीलिए उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया और उसकी हत्या कर दी।

आरोपी ने बताया कि अभी तक वह पांच आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और एक शख्स की हत्या कर चुका है। पुलिस ने अनुसार जेढे, नर्स मंडरे से जलती थी और इस‌ीलिए पॉल से झगड़ा करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed