फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   doctor arrested who was selling ganja choclates online in hyderabad

चॉकलेट्स में गांजा भरके ऑनलाइन बेचता था डॉक्टर, ऐसे फैलाया नेटवर्क

Mon, 30 Jan 2017 01:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jan 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
doctor arrested who was selling ganja choclates online in hyderabad
- फोटो : NDTV

गांजे की तस्करी के लिए आजीबो-गरीब तरीके अपनाए जाने की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं, लेकिन हैदरबाद से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे जानकर कोई भी दंग रह जाए। दरअसल,  यहां से एक डॉक्टर चॉकलेट के अंदर गांजा मिलाकर उन्हें ऑनलाइन बेच रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आया डॉक्टर शुजात अली खान (35) ऐसे एक चॉकलेट को 1800 रुपये में बेच रहा था। 2006 में हैदराबाद के मेडिकल कॉलेज से पास आउट  डॉक्टर सरकारी अस्पताल निजामसागर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज में 2014 तक मरीजों का इलाज कर चुका है।

विज्ञापन

'गांजा चॉकलेट' की कीमत 500 से 1800 रुपये

doctor arrested who was selling ganja choclates online in hyderabad
arrest - फोटो : demo

जब डॉक्टर को अपने प्रोफेशन में तरक्की नहीं मिली तो इसके बाद उसने अपना बिजनेस करने का फैसला लिया और पैसों की भूख ने उसे ऐसा अपराध करने को मजबूर कर दिया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक डॉक्टर गांजा चॉकलेट्स को ऑनलाइन बेचता था, जिसमें उसका मुख्य जरिया सोशल साइट इंटाग्राम हुआ करता था।

चौंका देने वाली बात है कि लेबल लगी हुईं चॉकलेट्स को वो 500 से लेकर 1800 रुपये तक बेचता था। अपनी चॉकलेट को बेचने लिए उसने पूरे देश से करीब तीन हजार क्लाइंट बांधे हुए थे, जिनसे मेल के जरिए वो संपर्क में रहता था।

गिरफ्तारी के वक्त आरोपी डॉक्टर के पास से ऐसी 45 चॉकलेट के डब्बे को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि इस डब्बे को तमिलनाडु के वेल्लौर में भेजने की तैयारी की जा रही थी। 

पहले भी हो चुकी है ऐसी ही गिरफ्तारी

doctor arrested who was selling ganja choclates online in hyderabad
गिरफ्तार - फोटो : file photo

इससे पहले भी 33 साल के एक शख्स को गांजे की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस शख्स सयैद शाहित हुसैन के घर के अंदर एलईडी लाइट्स से करीब 9 किलो गांजा बरामद किया गया था। इतना ही नहीं ये आरोपi अपने घर में गांजे की खेती भी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed