{"_id":"5bd8bbacbdec22694b42b74c","slug":"deoria-in-the-panchayat-woman-beaten-up-till-she-is-half-naked","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया : भरी पंचायत में महिला को अर्द्धनग्न होने तक पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवरिया : भरी पंचायत में महिला को अर्द्धनग्न होने तक पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में भरी पंचायत में महिला को अर्द्धनग्न कर पीटने का मामला सामने आया है। सूचना के बाद पहुंची डायल-100 की गाड़ी देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस के चले जाने के बाद आरोपियों ने फिर से उसकी पिटाई की। किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर महिला उसी हाल में कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की छोटी बहन का घर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। बहन और उसके पति में विवाद हो गया, जिस पर मंगलवार को पंचायत बुलाई गई थी। पीड़ित महिला छोटी बहन और मां के साथ पंचायत में पहुंची। दोनों पक्षों में वार्ता के दौरान बहन के परिवार और गांव वाले आक्रोशित हो गए और तीनों की पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
पीड़ित महिला को इस कदर पीटा कि वह अर्द्धनग्न हो गई। बहन ने गांव के एक घर में घुसकर जान बचाई और डायल-100 पर पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने बताया कि पंचायत के दौरान महिला की पिटाई की गई है। जांच की जा रही है। केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन