फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Delhi police arrested a high profile woman thug from mumbai

न्यूज चैनल की वाइस प्रेसीडेंट हूं... बताकर ठगी करने वाली 'बबली' गिरफ्तार

Fri, 24 Aug 2018 07:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi police arrested a high profile woman thug from mumbai

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ठगी करने वाली एक हाईप्रोफाइल महिला को गिरफ्तार किया है। महिला एक विदेशी अंग्रेजी मीडिया हाउस की वाइस प्रेसीडेंट बनकर व्यवसायियों से ठगी करती थी। कई बार वह पीड़ितों को नेताओं व नौकरशाहों से अच्छी जान-पहचान होने का हवाला भी देती थी। महिला दिल्ली, मध्य प्रदेश व मुंबई में कई व्यवसायीयों से ठगी कर चुकी है। दिल्ली व भोपाल पुलिस ठगी के तीन मामलों में उसे तलाश रही थी। आरोपी महिला ने बीटेक की पढ़ाई अंतिम वर्ष में छोड़ दी थी। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन के अनुसार रवि पटेल लाजपत नगर में ट्रैवल एजेंसी का व्यवसाय करता है। उसने पायल सैमुअल (32) नाम की महिला के खिलाफ टिकट खरीदने के नाम पर 30 लाख रुपये ठगने की शिकायत दी थी। पायल ने करीब 30 लाख रुपये के डोमेस्टिक व इंटरनेशलन एयर टिकट खरीदे थे और यूएस डॉलर भी लिए थे।
विज्ञापन


महिला ने उसे अंग्रेजी न्यूज चैनल का वाइस प्रेसीडेंट बताया था और रवि पटेल को करोड़ों रुपये का बिजनेस दिलवाने की बात कही थी। जब रवि ने अपने पैसे मांगे तो पायल ने इनकार कर दिया। रवि ने जब इंटरनेट से चैक किया तो पता लगा कि अंग्रेजी मीडिया हाउस का वाइस प्रेसीडेंट कोई और है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा ने 21 अप्रैल को मामला दर्जकर इंस्पेक्टर रमेश लांबा की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि महिला के खिलाफ ठगी का एक मामला भोपाल में दर्ज है। पायल ने वर्ष 2012 में व्यवसायी चंदर वाधबानी के साथ ठगी की थी। आखिरकार पुलिस ने सर्विलांस के जरिए महिला को 15 अगस्त को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया था। 

पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि वह खुद को फर्मों की सीनियर एग्जीक्यूटिव बताती थीं। वह नेताओं व नौकरशाहों से भी जान-पहचान का हवाला देती थी। व्यवसायियों को अच्छी जान-पहचान होने के कारण करोड़ों का व्यवसाय दिलाने की बात कहती थी।

बीटेक की पढ़ाई बीच में ही छोड़ी

पायल शादीशुदा है और उसका बेटा आठवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता भेल से सीनियर पद से रिटायर हैं और मां भोपाल में लैब टेक्रीशियन थी। उसने बीटेक के लिए मौलाना आजाद कॉलेज ऑफ टेक्रोलॉजी, भोपाल में दाखिल लिया, मगर अंतिम वर्ष में पढ़ाई छोड़ दी थी। पायल ने वर्ष 2007 से लेकर 2012 तक कुछ मीडिया हाउस में नौकरी की थी। अमीर बनने के लिए उसने ठगी करना शुरू कर दिया था। उसने भोपाल के व्यवसायी से ऑयल केन्स खरीदी थीं और चैक दिया था। चैक बाउंस हो गया था। इस मामले में गिरफ्तार भी हुई थी और तीन महीने जेल में रही।

भोपाल के ही अजय अग्रवाल नामक व्यवसायी से सोने के 14 सिक्के खरीदने के नाम पर चार लाख 70 हजार रुपये की ठगी की थी। इस मामले में चैक बाउंस हो गया था। फरवरी, 2018 में भापोल के एक अन्य व्यवसायी धीरज जैन से 21 लाख रुपये की ठगी की थी। जैन से 21 लाख के मोबाइल खरीद लिए थे और लेकिन चैक बांउस हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed