फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Delhi gold robber arrested in Kolkata

दिल्ली में एक करोड़ का सोना लूटने वाला कोलकाता में गिरफ्तार

Tue, 14 Nov 2017 03:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Tue, 14 Nov 2017 03:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi gold robber arrested in Kolkata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : FILE PHOTO
 दिल्ली पुलिस ने करोलबाग की एक दुकान से लगभग एक करोड़ का सोना लूटने वाले एक अभियुक्त को कोलकाता के डायमंड हार्बर इलाके से गिरफ्तार किया है। करोलबाग के रैगरपुरा में हुई डकैती में एक करोड़ का सोना लूटा गया था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरजीत कौशिक गोस्वामी की सोने-चांदी की दुकान में कारीगर के तौर पर काम करता था। बीते चार नवंबर को अपने बच्चे का जन्मदिन होने की बात कह कर उसने अपने साथ काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नशीली चीज मिला कर मिठाई खिला दी थी। उसके बाद वह दुकान से एक करोड़ का सोना लूटकर कोलकाता फरार हो गया।
विज्ञापन


पढ़ें- प्रापर्टी डीलर की हत्या का बड़ा खुलासा, सीसीटीवी फुटेज से सामने आया सच
विज्ञापन
विज्ञापन


 अभियुक्त ने दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर इलाके में किराए का मकान लिया और वहां रहने लगा था। इस मामले की जांच करने वाली दिल्ली पुलिस की एक टीम पुख्ता सूचना के आधार पर यहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरजीत के कब्जे से लूटा हुआ 80 फीसदी सोना बरामद कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed