छोटा राजन को खत्म करने धमकी, गंदी गालियों के साथ लिखा 'द इंड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब से छोटा राजन इंडोनेशिया के बाली से गिरफ्तार किया गया तब से उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली की हाई सिक्यूरिटी जेल तिहाड़ में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को दाऊद गैंग की ओर से एक बार फिर धमकी मिली है।
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, छोटा राजन को इस बार फोन पर एक मैसेज के जरिए धमकी दी गई है। तिहाड़ प्रशासन ने मैसेज भेजने वाले नंबर को ट्रैश किया तो पता चला कि यह गाली गलौच भरा मैसेज दाऊद गैंग के कमांडर छोटा शकील के मोबाइल से आया है।
छोटा राजन जो जान से मारने की धमकी वाले संदेश में बेहद अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। तिहाड़ जेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा है कि इस धमकी के मद्देनजर छोटा राजन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस धमकी देने वाले सरगना छोटा शकील का नंबर भी बताया है। आगे पढ़ें क्या है यह धमकी भरा मैसेज।
कॉल के बाद किया गया गंदी गालियों वाला मैसेज
तिहाड़ के कानून अफसर सुनील गुप्ता ने बताया 971504265138 नंबर से पहले जेल के लैंडलाइन नंबर पर फोन किया गया और फिर उसके बाद मैसेज कर छोटा राजन का जल्द ही द इंड करने की बात कही गई।
मैसेज में लिखा गया कि आप उसे *** (*** छोटा राजन को) कब तक मौत से बचाओगे, 'मैं बहुत ही जल्दी उसका अंत कर दूंगा'। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मैसेज हाजी छोटा शकील के सेल फोन से भेजा गया है।
गौरतलब है कि इससे पहले 24 नवंबर 2015 को भी ऐसी धमकियों भरा मैसेज भेजा गया था जिसमें छोटा शकील की ओर से दावा किया गया था कि छोटा राजन को दिवाली से पहले मार दिया जाएगा।
दिल्ली और मुंबई के कई आपराधिक मामले में आरोपी करार दिए गए छोटा राजन को बाली से पकड़कर लाने के बाद 19 नवंबर को तिहाड़ जेल में रखा गया था।