फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Daughter kills father’s lover in khandwa

भाइयों को साथ ले बेटी ने किया पिता की प्रेमिका का कत्ल

Wed, 08 Jun 2016 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 08 Jun 2016 12:53 PM IST
विज्ञापन
Daughter kills father’s lover in khandwa

मध्य प्रदेश में खांडवा जिले के गांव पिपलियातहर में 22 वर्षीय बेटी ने अपने पिता की प्रेमिका का कत्ल कर दिया। इस काम में उसने अपने तीन नाबालिग भाइयों को भी साथ लिया था।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने पर 45 वर्षीय महिला की हत्या में चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी बेटी ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


घटना चार जून की है। 45 वर्षीय महिला निर्मला का शव रक्त रंजित अवस्‍था में ग्रामीणों को एक खेत में पड़ा मिला। गांव वालों ने उसे फौरन नजदीक के अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पीठ और टांगों में गंभीर चोटों के निशान थे। महिला के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उस पर किसी गैर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'निर्मला के प्यार में घर को बर्बाद कर रह था पिता'

Daughter kills father’s lover in khandwa
demo pic

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने बताया कि महिला निर्मला का शव अशोक मालकर नाम के शख्स के खेत में मिला। लेकिन जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि महिला निर्मला बाई अशोक मालकर के खेतों में मजदूरी किया करती थी।

अशोक का पिछले कई सालों से निर्मला बाई से प्रेम संबंध था जिसके कारण से उसकी पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। इससे घर की स्थित खराब हो गई। अशोक की बेटी रक्षा (22) और बेटा विकास (17) परेशान रहने लगे। लेकिन फरवरी महीने से घर की स्थित तब और खराब हो गई जब अशोक ने निर्मला का कर्ज चुकाने के लिए अपनी पत्नी मंजू के गहने भी गिरवी रख दिए।

बेटी रक्षा ने बताया कि पिता की इसी चाल के कारण उसकी मां मंजू घर छोड़कर चली गई थी। इस समस्या से निपटने के लिए बेटी रक्षा ने पिता की प्रेमिका निर्मला को सबक सिखाने की ठानी। रक्षा की इसी साल फरवरी में शादी हुई थी। 

रक्षा ने अपने छोटे भाई विकास 13-14 साल की उम्र के दो चचेरे भाइयों को अपने साथ लिया और क्रिकेट के बल्ले व खेत में लगे गन्ने से निर्मला की जमकर धुनाई कर दी। चोंटें गंभीर होने से और समय पर अस्पताल न पहुंचने से निर्मला की मौत हो गई।

हांलांकि आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि उनका इरादा निर्मला को जान से मारने का नहीं था। वह तो सिर्फ उसे सबक सिखाना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed