{"_id":"5a446adc4f1c1b95188bc542","slug":"daughter-in-law-kills-mother-in-law-in-rampur-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टोकाटाकी पर बहू ने की सास की हत्या, पंचायत ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टोकाटाकी पर बहू ने की सास की हत्या, पंचायत ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 28 Dec 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
एक बहू को सास का टोकना इतना नागवार गुजरा कि उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया कि लोग हैरान रह गए। इसके बाद पंचायत ने भी चौंकाने वाला फैसला सुना दिया। जानिए क्या हुआ।
घटना उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की है। सास-बहू के बीच हुई टोकाटाकी से गुस्साई बहू ने सास के सिर पर सरिये से वार कर दिया। चोट इतनी घातक निकली कि मौके पर ही सास ने दम तोड़ दिया। बाद में बिना पुलिस को सूचना दिए सास को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया ।
पढ़ें:- मैंने पैर पकड़े और मेरे दोस्त ने गर्दन दबाई, हत्यारे चाचा ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा
विज्ञापन
आरोप है कि पंचायत ने मृतका के परिवार वालों से मिलकर पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया। स्वार तहसील इलाके के एक गांव में मंगलवार रात घरेलू काम में लापरवाही को लेकर सास-बहू में विवाद हो गया।
बात इतनी बढ़ी कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्साई बहू ने घर में रखी लोहे के सरिए से सास के सिर पर हमला कर दिया। जिससे सास लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई और उसकी मौत हो गई।

घबराई बहू मौके से फरार हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। जैसे ही सूचना बहू के मायके वालों को लगी वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों और गांव के कुछ लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई।
पढ़ें:- ड्यूटी से लौटने पर घर नहीं मिली पत्नी, शौहर ने बेड खोलकर देखा तो पैरों तले खिसक गई जमीन
जिसके बाद सास के छत से गिरकर मौत होने की बात कहते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया गया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी और मृतक सास को दफना दिया। घटना के बारे में कार्यवाहक कोतवाल पंकज वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।