फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   daughter brutley beaten and molested in front of mother in Bengaluru

तीन युवतियों की करतूत, मां के सामने युवती से शर्मनाक काम

Mon, 23 Jan 2017 09:42 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
daughter brutley beaten and molested in front of mother in Bengaluru
rape - फोटो : File Photo

कर्नाटक के बंगलूरू में लड़कियों के साथ होने वाले छेड़छा़ड़ के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बंगलूरू के लक्ष्मीदेवी नगर में इस बार 20 साल की लड़की और उसकी मां को अगवा करके प्रताड़ित किया गया है। चौंका देने वाली बात है कि जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें तीन लड़कियां भी शामिल है।

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक 20 साल की लड़की को मां के सामने ही बांधा गया और उसके प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्ची तक डाल दी गई। इस दौरान पीड़िता की मां को ये सब देखने पर मजबूर किया गया। 
विज्ञापन

मामले में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें तसीना रहमान (32), यासमीन जबीउलाह ताज (27), इंद्रम्मा राजू (28), इमरान पाशा (28) और जेबुलाह वसीस (33) शामिल हैं। आरोपियों के मुताबिक मां और बेटी ने घर में शाॉकाथ नाम के लड़के और उसकी 15 साल की दोस्त को घर में रखा था। ये लड़की आरोपियों में से एक की रिश्तेदार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से अगवा किया और फिर

daughter brutley beaten and molested in front of mother in Bengaluru
rape with minor

घटना 14 जनवरी की है जब पीड़िता और उसकी मां को आरोपियों ने घर से अगवा कर लिया। वे दोनों को पुराने मद्रास रोड पर एक टीन फैक्ट्री में ले गए और वहां इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।
दरअसल, पांचों आरोपी पीड़िता के घर आए और नाबालिग लड़की के लिए पूछने लगे।

मां ने दोनों को फोन मिलाना चाहा, लेकिन शॉकाथ फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद वे लोग मां और बेटी को जबरन घर से उठा कर ले गए और फैक्ट्री में ले जाकर बदतमीजी करने लगे।

मां ने बचाव किया तो डंडे से पीटा

daughter brutley beaten and molested in front of mother in Bengaluru
rape with minor

पुलिस के मुताबिक जब पीड़िता को उसकी मां ने बचाना चाहा तो सनकियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और लकड़ी को डंडे से पीटने लगे। इसके बाद आरोपी दोनों को उनके घर के बाहर फेंक कर चले गए। दोनों ने अपने साथ हुई इस वारदात की जानकारी पुलिस को अगले ही दिन दे दी।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक तसीना, इमरान और जेबुलाह तीनों भाई-बहन हैं और यासमीन जेबुलाह की पत्नी है। जबकि इंद्रम्मा जो कि तसीना का पड़ोसी है एक सोशल वर्कर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed