फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   daughter beaten by in Tirpura after she knew about her father and paternal aunt

बेटी पर ढहाए जुल्म, जान गई थी पिता-चाची के अवैध संबंध का सच

Wed, 26 Oct 2016 03:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 26 Oct 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
 daughter beaten by in Tirpura after she knew about her father and paternal aunt

त्रिपुरा के मौला पारा शहर में एक पिता और उसके रिश्तेदारों को 13 साल की मासूम के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि बेरहम बाप ने अपने अवैध संबंध के काले सच को छुपाने के लिए बेटी को दो दिन तक लोहे की चेन से बांध कर रखा। इस बीच उसे कई बार प्रताड़ित भी किया।

विज्ञापन


हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पीड़िता की पहचान रजिया बेगम के रूप में हुई है, जबिक आरोपी पिता का नाम जवाहर मिया है। बच्ची के साथ हुई प्रताड़ना का खुलासा तब हुआ जब वह किसी तरह खुद को सनकी पिता के चंगुल से निकाल पाने में कामयाब हुई। भाग निकली बच्ची ने पड़ोसी को अपने साथ हो रही घटना की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को खबर दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन

त्रिपुरा में पहले भी दर्ज हुए ऐसे कई मामले

 daughter beaten by in Tirpura after she knew about her father and paternal aunt

जवाहर की पत्नी उसके अवैध संबधों की वजह से उसको बहुत पहले ही छोड़कर जा चुकी है। उधर पुलिस पूछताछ में मिया ने पुलिस को बताया कि उसके रजिया को उसने इसलिए बधंक बनाकर रख रखा था क्योंकि वह अक्सर बिना बताया घर से बाहर निकल जाती थी। वहीं पश्चिम अगरतला महिला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

बता दें कि त्रिपुरा में लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं बढ़े जा रही हैं और यह इस तरह का पहला ममला नहीं है। पिछले साल भी सपाहीजला जिले में 9 साल की लड़की को उसके पिता ने जिंदा दबाने की कोशिश की। अब्दुल हुसैन को उसे पड़ोसियों ने उस समय देख लिया था जब वो अपनी दुसरी लड़की को जिॆंदा जमीन में दबाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed