बेटी पर ढहाए जुल्म, जान गई थी पिता-चाची के अवैध संबंध का सच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिपुरा के मौला पारा शहर में एक पिता और उसके रिश्तेदारों को 13 साल की मासूम के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि बेरहम बाप ने अपने अवैध संबंध के काले सच को छुपाने के लिए बेटी को दो दिन तक लोहे की चेन से बांध कर रखा। इस बीच उसे कई बार प्रताड़ित भी किया।
हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार पीड़िता की पहचान रजिया बेगम के रूप में हुई है, जबिक आरोपी पिता का नाम जवाहर मिया है। बच्ची के साथ हुई प्रताड़ना का खुलासा तब हुआ जब वह किसी तरह खुद को सनकी पिता के चंगुल से निकाल पाने में कामयाब हुई। भाग निकली बच्ची ने पड़ोसी को अपने साथ हो रही घटना की जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को खबर दी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया।
त्रिपुरा में पहले भी दर्ज हुए ऐसे कई मामले
जवाहर की पत्नी उसके अवैध संबधों की वजह से उसको बहुत पहले ही छोड़कर जा चुकी है। उधर पुलिस पूछताछ में मिया ने पुलिस को बताया कि उसके रजिया को उसने इसलिए बधंक बनाकर रख रखा था क्योंकि वह अक्सर बिना बताया घर से बाहर निकल जाती थी। वहीं पश्चिम अगरतला महिला पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें कि त्रिपुरा में लड़कियों के साथ हो रही घटनाओं बढ़े जा रही हैं और यह इस तरह का पहला ममला नहीं है। पिछले साल भी सपाहीजला जिले में 9 साल की लड़की को उसके पिता ने जिंदा दबाने की कोशिश की। अब्दुल हुसैन को उसे पड़ोसियों ने उस समय देख लिया था जब वो अपनी दुसरी लड़की को जिॆंदा जमीन में दबाने की कोशिश कर रहा था।