दूसरे जाति के लड़के ने बेटी से किया प्यार तो पीट-पीटकर मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दलित युवक को पीट-पीटकर मारने के आरोप में मुंबई की नेरुल पुलिस ने लड़की के परिजनों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित युवकी की पहचान 15 वर्षीय स्वप्निल सोनवाणे के रूप में हुई है।
आरोप है कि 15 वर्षीय लड़की के परिजनों मंगलवार की रात को दलित युवक स्वप्निल सोनवाणे को इसलिए पीट-पीटकर मार डाला कि वह उनकी बेटी से प्यार करता था। लड़की और युवक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे।
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, किशोरी के घर वालों को यह प्रेम संबंध स्वीकार नहीं था क्योंकि युवक दूसरी जाति से था। किशोरी ओबीसी के अग्री समुदाय से है। मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजन और दोस्तों समेत सात लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है।
किशोरी पर भी लगा हत्या का आरोप
पुलिस ने किशोरी के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज किया है औ उसे हिरासत में लेकर बाल सुधारगृह भेज दिया है। युवके परिजनों ने दावा किया है कि उनके बेटे की हत्या के लिए आरोपी किशोरी ही जिम्मेदार है।
मामले में नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने कहा है कि किशोर के हत्या के आरोप में लड़की का पिता, दो भाई, भाइयों के दोस्त और सोनवाणे का दोस्त रिक्शा ड्राइवर गिरफ्तार किया गया है। लड़की की पहचान छुपाने के लिए आरोपियों का नाम उजागर नहीं किया गया।
स्वप्निल के पिता शाहजी के अनुसार, सोमवार को लड़की के भाई ने स्वप्निल को फोन किया। उसने उसे बिल्डिंग गेट के पास फोन और पेन ड्राइव लेकर आने को कहा। जैसे ही स्वप्निल सीढ़ियों से नीचे गया वैसे कुछ युवकों ने पकड़कर उसे ऑटो रिक्शा में बैठा लिया और पिटाई की। इसके बाद उसे नेरुल थाने ले गए जहां पर लड़की का पिता पहले से मौजूद था।
थाने में पुलिस ने स्वनिल को चेतावनी दी कि वह दोबारा लड़की से संपर्क नहीं करे। जबकि दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते थे। पुलिस ने स्वनिल के घर वालों को थाने बुलाया और कहा वह सुनिश्चित करें कि उनका बेटा दोबारा लड़की से संपर्क नहीं रखेगा।
पुलिस ने कहा, 'फिल्म सैराट की तरह हीरोगिरी न करना'
स्वप्निल के पिता ने आरोप लगाया है कि थाने में उनकी पत्नी से एक महिला पुलिस अधिकारी ने कहा, तुम फिल्म सैराट में दिखाए गए चरित्र की तरह क्यों व्यवहार कर रहे हो? तुम्हारी भी कहानी सैराट की तरह ही बन जाएगी। तुम्हारे घर में खून की होली होगी।'
कुछ महीने पहले आई मराठी फिल्म सैराट में भी यही दिखाया गया है कि किस तरह से अलग-अलग जाति के किशोरी और किशोर एक-दूसरे के प्यार पड़ जाते हैं और फिर लड़की के घर वाले इज्जत के नाम पर दोनों का कत्ल कर देते हैं।
पीड़ित के पिता ने आरोपी लगाया है कि आरोपियों ने उनके बेटे का फोन और पेन ड्राइव इसलिए ले गए ताकि उनके प्रेम प्रसंग का कोई सबूत न बचे। पुलिस ने मामले में इलाके के दो अफसरों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।