फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Controversy is a part of Babush Monserrate's life

विवादों भरा है किशोरी से बलात्कार के आरोपी विधायक का राजनैतिक जीवन

Fri, 06 May 2016 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 May 2016 07:52 PM IST
विज्ञापन
Controversy is a part of Babush Monserrate's life
विधायक बाबुश मान्सरेते

नेपाली किशोरी को खरीदने और उससे बलात्कार करने के आरोपों में गिरफ्तार हुए गोवा के विधायक बाबुश मान्सरेते पर नए आरोप लगे हैं। किशोरी ने पु‌लिस को बताया ‌कि जब उसकी सौतेली मां उसे 50 लाख रुपयों में बेच गई थी तो विधायक ने रात को उसे शराब पिलाकर उसका रेप किया था।

विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि जब वह सुबह सोकर उठी तो देखा कि वह निर्वस्‍त्र थी और उसका शरीर खून से सना था। इस वक्त आरोपी विधायक उसके पास निर्वस्‍त्र बैठा था। हालांकि गिरफ्तार होने से पहले विधायक ने आरोपों को एक साजिश बताया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वह पहली बार ‌विवादों में नहीं आए, बल्कि उनका पूरा राजनैतिक जीवन ही विवादों से भरा रहा है। स्क्रॉल के अनुसार, विधायक अपने 14 साल के राजनैतिक जीवन में भाजपा और कांग्रेस दोनों से लाभ लिया है। कभी वह कांग्रेस सं चुनाव जीते तो कभी भाजपा का समर्थन दे अपने इलाके में कांग्रेस को हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में दिखाया राजनीतिक रंग

Controversy is a part of Babush Monserrate's life
पत्नी के साथ गोवा विधायक बाबुश मान्सरेते

मान्सरेते 2007 में एक निर्दलीय विधायक थे इसके बाद भी उनका राजनीतिक कद काफी बड़ा था। मार्च महीने में बाबुश भाजपा के साथ मंच साझा किया तो गोवा की राजधानी पणजी के स्‍थानीय चुनावों में भाजपा ने सभी सीटों पर विजय हासिल की।

लेकिन 2012 में उसने कांग्रेस का विश्वास जीता। कांग्रेस से उसने खुद व अपनी पत्नी के लिए टिकट लिया। कांग्रेस से दोनों मियां-बीवी चुनाव जीत गए। मान्सेरे 2015 में एक बार फिर बीजेपी से नजदीकी बढ़ाना शुरू किया जिसके चलते कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित‌ कर दिया। आरोप है कि मान्सरेते स्‍थानीय चुनावों में भाजपा की मदद कर रहे थे।

रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर जिस सीट से चुनाव स्तीफा देकर रक्षामंत्री बने थे मान्सरेते अब उसी सीट से 2017 चुनाव लड़ने की सोच रहे थे।

इतना ही नहीं वह निजी वजहों से 2011 में भी चर्चा में आए थे। इस बार बाबुश पर नहीं बल्कि उनके बड़े बेटे पर एक किशोरी से बलात्कार करने का आरोप लगा था।

किशोरी की मां की वजह से बरी हुआ था रोहित

Controversy is a part of Babush Monserrate's life
विधायक जेनिफर मान्सरेते और उनके प‌ति बाबुश

खबर है कि कांग्रेस से निष्काशित विधायक बाबुश के बड़े बेटे रोहित को जर्मनी से गोवा घूमने आई एक किशोरी से बलात्कार का आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के लिए कहा तो उसकी मां ने मना कर दिया। इससे बलात्कार के सबूतों अभाव में रोहित‌ को बरी कर दिया गया था।

इस बार विधायक पर किशोरी का बलात्कार करने आरोप लगा है। विधायक के लिए खुशी की बात यह है कि उनकी पत्नी उनके साथ खड़ी हैं।

बाबुश की पत्नी और कांग्रेस से विधायक जेनिफर मान्सरेते ने कहा है कि उनके पति को एक राजनैतिक षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में पणजी से चुनाव लड़ना था इसीलिए उनके खिलाफ ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed