{"_id":"5a7dae454f1c1b1d368b961c","slug":"class-2-student-allegedly-sexually-assaulted-by-music-teacher-accused-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दूसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का म्यूजिक टीचर कर रहा था दो महीने से यौन उत्पीड़न","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा का म्यूजिक टीचर कर रहा था दो महीने से यौन उत्पीड़न
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:50 PM IST
विज्ञापन
Rape
- फोटो : Demo Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में दूसरी क्लास में पढ़ने वाली एक सात साल की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा के म्यूजिक टीचर ने ही उसके साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि 27 वर्षीय आरोपी टीचर सौमैन राणा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्वाइंड सीपी (क्राइम) प्रवीण त्रिपाठी ने कहा कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जब छात्रा ने अपने माता पिता से बताया कि उसका म्यूजिक टीचर पिछले कुछ हफ्तों से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है तो वह सन्न रह गए।

arrested
उन्होंने इस बारे में बृहस्पतिवार को स्कूल की प्रिंसिपल से मुलाकात की। जब पीड़ित छात्रा के पिता चाचा और मां स्कूल की प्रिंसिपल से मिली तो उन्होंने इस बात को मानने से इनकार कर दिया। प्रिंसिपल और म्यूजिक टीचर ने कहा कि लड़की झूठ भी बोल सकती है।
इसके बाद पीड़ित छात्रा के परिजनों ने इस पूरे मामले को स्कूल में पढ़ रहे बच्चों के माता-पिता के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर डाला। जिसे सभी परिजनों ने गंभीरता से लेते हुए स्कूल के खिलाफ एक प्रोटेस्ट किया। इसके बाद मामला बढ़ता देख पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।