वॉट्सऐप ग्रुप का नाम बदलने पर बवाल, मारपीट में एक घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉट्सऐप ग्रुप का नाम बदले के को लेकर एमबीए छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ। दो गुटों में हुई मारपीट से एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामला महाराष्ट्र के पुणे के गेरवड़े कॉलेज का है। हिंदुस्तान की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना कॉलेज के दो गुटों में वॉट्सऐप ग्रुप के सब्जेक्ट लाइन को बदलने को लेकर भिड़ गए और आपस में मारपीट की।
इस घटना में बीबीए का छात्र अक्षय दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल छात्र के साथी संकेत सुलंके ने पुलिस को मामले पर शिकायत दी तब जाकर मामला सामने आया।
हैप्पी बर्थडे बोलने पर हुआ बवाल
पुलिस को शिकायत देने वाले छात्र संकेत ने बताया कि उसे कुछ साथी छात्र वॉट्सऐप ग्रुप में उसे जन्म दिन की शुभकामनाएं दे रहे थे। तभी आरोपी छात्र ने उसके नाम पर वॉट्सऐप ग्रुप का नाम रख दिया। इस बात का दूसरे छात्र ने विरोध किया इसके बाद दोनों में बहस हो गई।
इसके अगले दिन जब दोनों कॉलेज पहुंचे तो उस बात को लेकर फिर से दोनों बहस हुई जिसके बाद दो गुटों के छात्र आमने सामने आ गए और एक-दूसरे से जमकर मारपीट की।
दूसरे गुट के चार छात्रों ने दिनकर पर डंडे और किसी हथियार से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने कहा है कि मामले में पांच आरोपी लड़कों को गिरफ्तार किया गया है।