{"_id":"599a05384f1c1bda448b47b9","slug":"cisf-arrest-a-kyrgystan-woman-with-foreign-currency-at-delhi-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट से विदेशी करेंसी के साथ महिला को किया गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
CISF ने दिल्ली एयरपोर्ट से विदेशी करेंसी के साथ महिला को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली, एजेंसी
Updated Mon, 21 Aug 2017 03:26 AM IST
विज्ञापन
foreign currency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने 90 लाख रुपये से अधिक मूल्य के अमेरिकी डॉलर की कथित रूप से तस्करी कर रही किर्गिस्तान की एक महिला को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान 56 वर्षीय बाल्टाबेवा जुकहरा के रूप में हुई है, जो किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक जाने के लिए रविवार सुबह हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पहुंची थी। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर जवानों ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
महिला दो बैगों में डॉलर लिए हुई थी। तलाशी के दौरान जब पहले बैग से 60,000 अमेरिकी डॉलर निकले तो महिला ने दूसरे बैग पर अपना मालिकाना हक जताना छोड़ दिया। दोनों बैगों से करीब 1,41,290 अमेरकी डॉलर (करीब 90.65 लाख रुपये) बरामद किए गए।
विज्ञापन