फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   CBI arrests the AYUSH Ministry secretary for allegedly taking bribe of Rs 10 lakh

10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोचा गया आयुष मंत्रालय का अधिकारी

Sat, 15 Sep 2018 06:27 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 15 Sep 2018 06:27 AM IST
विज्ञापन
CBI arrests the AYUSH Ministry secretary for allegedly taking bribe of Rs 10 lakh
प्रतीकात्मक तस्वीर

सीबीआई ने केंद्रीय आयुष मंत्रालय में अवर सचिव स्तर के एक अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। सीबीाआई के एक अधिकारी के अनुसार, मंत्रालय में अवर सचिव आरके खत्री के पास इस समय मंत्रालय के ही तहत आने वाले भारतीय चिकित्सा एवं औषध निगम के प्रबंध निदेशक पद की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। 

विज्ञापन


खत्री को शुक्रवार को एक क्लियरिंग एजेंट से रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया। इस एजेंट ने सीबीआई को खत्री के रिश्वत मांगने की सूचना दी थी। एजेंट का आरोप था कि खत्री ने उसके लंबित पड़े बिलों का भुगतान करने और काम पर वापस लेने के बदले में रिश्वत की मांग की थी। 
विज्ञापन


इस शिकायत के आधार पर सीबीआई ने खत्री को दबोचने के लिए योजना बनाई थी। खत्री की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने उसके घर और कार्यालय की भी तलाशी ली। लेकिन तलाशी में मिली चीजों का ब्योरा नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed