फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Cash van driver fled with 1.37 crore cash

1.37 करोड़ के नए नोट लेकर कैश वैन का ड्राइवर फरार

Wed, 23 Nov 2016 04:48 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 23 Nov 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Cash van driver fled with 1.37 crore cash

नोटबंदी के बाद देशभर में मची नकदी की किल्लत को दूर करने के लिए आरबीआई की कोशिशों के बीच एक होश उड़ाने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरू में एक कैश वैन का ड्राइवर 1.37 करोड़ के नए नोट लेकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि कैश वैन से नकदी बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में डालने के लिए ले जाई जा रही थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बेंगलुरू के केजी रोड का है, जहां नए नोटों से भरी एक कैश वैन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में पैसा डालने के लिए चली थी। इसी बीच जैसे ही पैसे डालने वाली एजेंसी के कर्मचारी एक एटीएम पर पैसे डालने के लिए उतरे मौका देखकर वैन का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


उसमें रखे बक्‍शों में 1.37 करोड़ के नए नोटों की नकदी रखी हुई थी। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और बैंक के अधिकारियों को दी। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सरगर्मी से ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed