{"_id":"59eed5d34f1c1bd8538b8c47","slug":"called-for-interview-with-fake-id-and-these-condition-kept-for-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आईडी से मेल कर इंटरव्यू के लिए बुलाया, नौकरी के लिए रखी ये शर्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी आईडी से मेल कर इंटरव्यू के लिए बुलाया, नौकरी के लिए रखी ये शर्त
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पहले फेक आईडी बनाकर एक युवक ने तीन लड़कियों को नौकरी के लिए बुलाया। जब वे वहां पहुंची तो उनपर नौकरी के बदले शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
विज्ञापन
घटना नोएडा की है। मामले में पीड़ित युवतियों ने थाना सेक्टर-20 में शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद की रहने वाली युवतियों को सेक्टर-15 में किराये पर रहने वाले ईश्वर नाम के एक शख्स ने ई-मेल कर नौकरी के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो नौकरी से निकाल दिया
विज्ञापन
पहले वह तीनों युवतियों के साथ सेक्टर-57 की एक एक्सपोर्ट कंपनी में नौकरी कर चुका है। वहां से कुछ माह पहले ही उसने नौकरी छोड़ दी थी। सितंबर में उसने लड़की के नाम से एक फर्जी ई-मेल आईडी बनाई और फिर उससे तीनों युवतियों को नौकरी के लिए ई-मेल कर दिया।
ये भी पढ़ें- संबंध बनाने के लिए प्रेमी ने रचा बड़ा ड्रामा, दी मरवाने की धमकी
13 अक्टूबर को तीनों नौकरी के लिए साक्षात्कार देने सेक्टर-15 पहुंची तो वहां ईश्वर मिला। उसने तीनों युवतियों पर दबाव बनाया कि अगर वह उसके बॉस से शारीरिक संबंध बनाने को तैयार हैं तभी उन्हें अच्छे पैकेज पर नौकरी पर रखा जाएगा। इसके बाद युवतियों ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत केआधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।