फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover blackmailing girl for sex.

संबंध बनाने के लिए प्रेमी ने रचा बड़ा ड्रामा, दी मरवाने की धमकी

Sun, 31 Jan 2016 12:37 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 12:37 PM IST
विज्ञापन
lover blackmailing girl for sex.

रुद्रपुर में एक युवक शादी का झांसा देकर युवती का साढ़े चार साल तक यौन शोषण करता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक मुकर गया और जान से मरवाने की धमकी तक दे दी।

विज्ञापन


आरोप है कि युवक के परिजनों का भी शादी करने का आश्वासन झूठा निकला। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और तीन परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


मूल रुप से खटीमा और वर्तमान में इंद्रा कालोनी निवासी युवती ने तहरीर देकर कहा है कि वर्ष 2008 में बनारस पेपर देने जाते समय उसकी मुलाकात ग्राम गऊघाट किच्छा निवासी एक युवती से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातों-बातों वह युवती के भाई गगनदीप सिंह लाहौरिया के संपर्क में आ गई। गगनदीप ने 28 जुलाई 2011 को उसे जगतपुरा में किराए का मकान और सिडकुल की एक फैक्ट्री में नौकरी पर लगवा दी। इसी बीच 20 अगस्त 2011 को गगन उसके कमरे में आया और जबरन शारीरिक संबंध बना लिए।

क्लीपिंग सार्वजनिक करने, जान से मरवाने की धमकी

lover blackmailing girl for sex.

विरोध करने पर गगन ने शादी करने का आश्वासन दिया। इसी बीच गगन ने अपने घर ले जाकर पिता सिमरतवीर और मां हरप्रीत से भी मिलवाया। दोनों ने कुछ समय बाद शादी करवाने का आश्वासन दिया। वह गगनदीप पर भरोसा करती रही और वह उसकी अस्मत से खेलता रहा।

शादी करने की बात को टालता रहा। बीते 27 दिसंबर को उसने संजयनगर खेड़ा में रहने वाली अपनी रिश्तेदार के घर उसे बुलाया और विरोध के बावजूद शारीरिक संबंध बना डाले। जब उसने शादी करने की बात कही तो गगनदीप बौखला गया। गगन ने शादी नहीं करने और किसी को शिकायत करने पर उसके साथ बनाई वीडियो क्लीपिंग सार्वजनिक करने, जान से मरवाने की धमकी दी।

31 दिसंबर को उसने गगन के घर जाकर उसके भाई देशवीर और माता-पिता को गगनदीप के कारनामों की जानकारी दी तो उन्होंने बदसलूकी कर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।

एसओ ट्रांजिट कैंप सुशील कुमार ने बताया कि पीडि़ता की तहरीर पर गगनदीप सिंह, पिता सिमरतवीर, मां हरप्रीत कौर और भाई देशवीर सिंह पर धारा 376, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed