फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   cake offered by Mumbai police on fir complainants birthday

बर्थडे के दिन FIR दर्ज कराने पहुंचा युवक, पुलिसवालों ने दिया सरप्राइज गिफ्ट

Sun, 15 Oct 2017 01:24 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sun, 15 Oct 2017 01:24 PM IST
विज्ञापन
cake offered by Mumbai police on fir complainants birthday
- फोटो : ANI

मुंबई पुलिस का एक अलग चेहरा देखने को मिला। मामला साकीनाका पुलिस स्टेशन का है जहां एक युवक अपने जन्मदिन के दिन एफआईआर दर्ज कराने पहुंचा, वहां पुलिस वालों ने केक काटकर पहले उसका बर्थडे मनाया फिर पुलिस ने आशीष को केक के साथ उसकी एफआईआर की कॉपी भी सौंपी। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्विटर अकाउंट पर आशीष के बर्थडे की तस्वीरें भी शेयर की

cake offered by Mumbai police on fir complainants birthday

मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आशीष के बर्थडे की तस्वीरें भी शेयर की है। हुआ यूं कि आशीष एफआईआर दर्ज कराने के लिए साकीनाका पुलिस स्टेशन पहुंचा था। रिपोर्ट में पर्सनल डीटेल्स में उसने अपना बर्थडे बताया तो पुलिसवालों को पता चला कि आज ही उसका बर्थडे है। जन्मदिन को खास बनाते हुए पुलिसवालों ने आशीष के लिए केक मंगाया और पुलिस स्टेशन में ही उसे केक काटकर खिलाया। 

ट्विटर पर शेयर तस्वीरों को लेकर ट्विटर यूजर्स ने मुंबई पुलिस की तारीफ की है, तो वहीं कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा है कि मुंबई पुलिस इसे अपनी आदत में न शामिल कर ले, वरना हर कोई केक के लालच में जन्मदिन पर ही एफआईआर लिखवाने जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed