{"_id":"59d3636f4f1c1bb8538b58d9","slug":"bsp-leader-rajesh-yadav-shot-dead-in-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद में बसपा नेता राजेश यादव की गोली मारकर हत्या
amarujala.com, Presented by: आनंद
Updated Tue, 03 Oct 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में सोमवार देर रात को बसपा नेता राजेश यादव की अज्ञात हमालवर ने गोली मारकर हत्या कर दी। राजेश रात को अपने दोस्त से मिलने गये थे। इस दौरान मौका देखकर हमलावर ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना ताराचंद हॉस्टल की है। बताया जा रहा है कि राजेश यहां अपने दोस्त डॉक्टर मुकुल के साथ किसी से मिलने हॉस्टल आये थे।
देर रात करीब 2.30 बजे नेता राजेश और किसी व्यक्ति के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सामने वाले हमलावर ने उनपर गोलियां चला दी। एक गोली राजेश के पेट में जाकर लग गई। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दोस्त डॉक्टर मुकुल गंभीर हालत में राज नर्सिंग होम लेकर जाने लगे।
यहां इलाज के दौरान राजेश की मौत हो गई। फिलहाल हमलावर पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। वहीं पुलिस के अनुसार बसपा नेता की गाड़ी में कुछ खोखे मिले हैं। गाड़ी में पीछे से ईंट पत्थर भी मारे गए। आपको बता दें कि राजेश मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे। बाद में राजनीति की तरफ झुकाव हुआ। फिर जिला पंचायत सदस्य भी रहे।