फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   brothers throttled her sister's husband against the love marriage

प्रेम विवाह से खफा सालों ने घोंटा बहनोई का गला

Thu, 28 Jul 2016 11:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार (रामपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार (रामपुर) Updated Thu, 28 Jul 2016 11:19 AM IST
विज्ञापन
brothers throttled her sister's husband against the love marriage
घटना के बारे में परिजनों से जानकारी लेते एएसपी मोहम्मद तारिक - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार (रामपुर)

उत्तर प्रदेश के रामपुर में रहने वाले टूरिस्ट बस चालक की उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर में उसके सालों ने ही गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपियों ने घटना को अंजाम देने से पहले हेल्पर को रात करीब 11 बजे बांधकर कर एक खेत में डाल दिया था।

विज्ञापन


बाद में बंधनमुक्त होकर हेल्पर ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों और बस मालिक को दी। सूचना पर स्थानीय और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, प्रेम विवाह से खफा सालों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


युवक दूसरी बिरादरी का था और युवती की शादी से दो दिन पहले ही उसे भगा ले गया था। तब से आरोपी खुन्नस खाए हुए थे। इस मामले में हेल्पर की ओर से बस चालक की पत्नी के सगे भाई इंद्रपाल सिंह व चचेरे भाई मुख्त्यार सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बनाया था हत्या का प्लान

brothers throttled her sister's husband against the love marriage
प्रतीकात्मक तस्वीर

मंगलवार की देरशाम एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के रुद्रपुर से हरिद्वार जाने के लिए एक टूरिस्ट बस को फोन पर बुक कराया। बस मालिक ने चालक उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव मोतीपुर निवासी सुभाष मंडल (30) पुत्र कृष्ण मंडल एवं हेल्पर प्रकाश बैरागी (21) को भेज दिया।

इस दौरान रुद्रपुर से ही एक युवक बस में सवार हो गया और अन्य सवारियों को स्वार तहसील क्षेत्र के दारोगा फार्म से बैठाने की बात बताई। इस पर सुभाष मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे बस लेकर स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित दारोगा फार्म पर पहुंच गया, जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने सुभाष और प्रकाश को गन प्वाइंट पर ले लिया।

दोनों को एक खेत में ले गए और हेल्पर को बांध कर खेत में डाल दिया। सुभाष की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग हो गये। बंधन मुक्त होने हेल्पर प्रकाश बेरागी ने सूचना बस मालिक सहित परिजनों को दी।

 जानकारी पर बस मालिक और चालक के परिजन उत्तराखंड पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। घटना यूपी क्षेत्र में होने पर उत्तराखंड पुलिस ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी भी मौके पर पहुंच गये। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

बस हेल्पर प्रकाश बैरागी की ओर से पुलिस ने उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव नेतानगर निवासी इंद्ररपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह और मुख्त्यार सिंह पुत्र दर्शन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

कहीं भी रहो खुश रहो लेकिन गांव में मत रहो

brothers throttled her sister's husband against the love marriage

बस चालक का प्र्रेम विवाह करना उसकी मौत का कारण बन गया। युवक ने 2012 में प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को उसकी शादी से दो दिन पूर्व ही भगा ले गया था और कोलकाता जाकर शादी कर ली थी। दोनों से एक बेटी भी है।

काफी समय बीत जाने के बाद सुभाष अपनी पत्नी देवेंदर के काफी मना करने के बाद भी वापस उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव मोतीपुर आ गया था। प्रेम विवाह से नाराज चल रहे पत्नी के सगे भाई इंद्रपाल सिंह और चचेरे भाई मुख्त्यार सिंह ने षडयंत्र रचकर सुभाष की हत्या कर दी।

प्रेम प्रंसग के चलते बेटी के दूसरी जाति के युवक के साथ भाग जाने पर युवती के परिजन अपनी बेइज्जती के कारण काफी समय से बौखलाए हुए थे। मृतक के परिजनों के अनुसार युवती के भाई आए दिन धमकाते थे लेकिन पिता अपनी बेटी से यही कहते थे कि कही भी रहो खुश रहो लेकिन गांव में मत रहो पर युवक की जिद उसकी मौत का कारण बन गई।

brothers throttled her sister's husband against the love marriage

पति का शव देखकर पत्नी देवेंदर मंडल का रोते-रोते बुरा हाल था। वह अपनी मांग के सिंदूर उजाड़ने वाले भाइयों को कोसती नजर आ रही थी। बस यही कह रही थी कि अब उसका और उसकी मासूम तीन वर्षीय बेटी खुशी का क्या होगा।

घटनास्थल पर चर्चा थी कि बहन के सुहाग को उजाड़ते हुए भाइयों के हाथ भी नहीं कांपे। बेदर्दी से अपनी बहन के सुहाग को गला दबाकर मार दिया। मौजूद भीड़ युवक के हत्यारों को कोस रही थी।

मामले पर स्वार कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने कहा है कि युवक की हत्या रंजिशन की गई है क्योंकि युवक उनकी बहन को भगाकर ले गया। जबकि हेल्पर को कुछ नहीं कहा और उसे बांधकर खेत में डाल दिया था। घटना के बाद हेल्पर भी डरा सहमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed