फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Boyfriend wanted suicide To help Girlfriend hanging in trouble

प्रेमी करना चाहता था सुसाइड, हिम्मत बढ़ाकर मुश्किल में फंसी गर्लफ्रेंड

Thu, 08 Jun 2017 03:22 PM IST
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Submitted by: अभिषेक तिवारी Updated Thu, 08 Jun 2017 03:22 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend wanted suicide To help Girlfriend hanging in trouble
couple - फोटो : bbc

फिल्मों में इश्क का सातवां मुकाम मौत को बताया गया है। लेकिन अमरीका में एक प्रेमिका प्रेमी के लिए ये सातवां मुकाम कुछ ज्यादा जल्दी ले आई। 20 साल की मिशेल कार्टर का जुवेनाइल कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। मिशेल पर तीन साल पहले अपने बॉयफ्रेंड कोनरेड रॉय की आत्महत्या के मामले में अनैच्छिक हत्या का आरोप है। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि मिशेल ने कोनरेड को सहानुभूति बटोरने के लिए आत्महत्या का रास्ता पूरे दबाव के साथ दिखाया था। 

विज्ञापन

 

मिशेल ने क्या भेजे थे एसएमएस?

Boyfriend wanted suicide To help Girlfriend hanging in trouble

ब्रिस्टल काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ऑफिस के रिकॉर्ड्स के मुताबिक, मिशेल ने कोनरेड को कई मैसेज भेजे। ये एसएमएस कुछ ऐसे हैंः 12 जुलाई 2014: कोनरेड, तुम्हें ये करने की जरूरत है। तुम इसके लिए एकदम तैयार हो। तुम्हें बस ये करना होगा कि तुम्हें बस जनरेटर ऑन करना होगा और तुम आजाद और खुश होगे। आखिरकार अब तुम जन्नत में खुश होने जा रहे हो। अब और कोई दर्द नहीं। तुम्हारा डरना नॉर्मल है। तुम बस मरने वाले ही हो। इस बीच कोनरेड ने मिशेल की बातों पर संदेह जताया लेकिन वो दवाब बनाती रहीं। मुझे लगता है कि तुम ये करना चाहते हो। ये एकदम सही वक्त है, तुम सुसाइड के लिए तैयार हो बेबी। अब सुसाइड को और मत टालो। मत करो इंतजार। अगली सुबह कोनरेड अपनी कार में मृत मिले। ये कार मैसाच्यूसेट्स के फ़ेयरहेव्नस में पार्किंग में खड़ी थी, जहां कार्बन मोनोक्साइड की वजह से कोनरेड की मौत हो गई। एक मैसेज में कोनरेड के कार से निकलने पर मिशेल लौटने का दबाव बनाती नजर आती हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुझे लगा बेटा डिप्रेशन में है'

Boyfriend wanted suicide To help Girlfriend hanging in trouble
कोनरेड रॉय - फोटो : bbc
कोनरेड रॉय की मां ने मंगलवार को कोर्ट में बताया, ''मुझे लगा कि बस मेरा बेटा थोड़ा डिप्रेशन में है। मुझे कोरनेट के सुसाइड करने की जरा भी आशंका नहीं थी।''
इस घटना के बाद कार्टर ने कोनरेड की मां को मैसेज भेजा- मैं उससे प्यार करती थी। मैं जानती हूं कि मेरी उम्र अभी कम है लेकिन मैं अपनी जिंदगी सिर्फ उसके साथ देखी थी। असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी मेरीक्लेयर फ्लिन ने आरोप लगाया कि कार्टर ने कोनरेड को प्यादे की तरह इस्तेमाल किया, ताकि वो एक 'दुखी प्रेमिका' के तौर पर लोगों का ध्यान खींच सके। कोनरेड के वकीलों ने अपील की है कि बोलने की आज़ादी के अधिकार के आधार पर इस केस को खारिज करना चाहिए।
लेकिन केस की सुनवाई कर रहे जज ने आदेश दिया कि अमरीकी संविधान के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने वालों को बचाव नहीं हो सकता।
विज्ञापन

सुसाइड करने के ऑनलाइन तरीके खोजता था कोनरेड-

Boyfriend wanted suicide To help Girlfriend hanging in trouble

कार्टर के वकीलों ने ये दलील दी कि कोनरेड परिवारिक कलेशों और डिप्रेशन से छुटकारा पाने के लिए खुद अपनी जान लेना चाहता था, जिसे न करने को लेकर कई बार कार्टर ने उसे समझाया। कुछ ऐसे भी दस्तावेज हैं, जो इस बात को बताते हैं कि कोनरेड ने कई बार खुद की जान लेने की कोशिश की थी. वो ऑनलाइन सुसाइड करने के तरीकों के बारे में भी सर्च किया करता था। कोनरेड को मिशेल के भेजे कुछ और मैसेज सुनवाई के दौरान पेश किए गए। ये कुछ यूं थे,

तुमने मुझे बताया कि तुम्हारी मां ने कंप्यूटर में सुसाइड से जुड़ी चीजें देखीं और कुछ नहीं कहा। मुझे लगता है कि उन्हें मालूम है कि ये तुम्हारे दिमाग में है और वो भी इसके लिए तैयार हो रही हैं। कोनरेड तुम्हारी मां हमेशा तुम्हें अपने दिल में रखेंगी। जवाब में कोनरेड का मैसेज आता है- Awww. शुक्रिया मिशेल। छोटी लड़कियां, नशा और सुसाइड बॉम्बर कोटा, करियर और खुदकुशी बेटी ने खुदकुशी कर बाप का 'पैसा बचाया'। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed