फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Boyfriend punches girlfriend in the chest, confesses after she dies

फोन ने करवाया गर्लफ्रेंड का कत्ल, बॉयफ्रेंड ने जो कबूला वो चौंकाने वाला

Sun, 08 Oct 2017 04:28 PM IST
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com, Presented by: अंशुल तलमले Updated Sun, 08 Oct 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend punches girlfriend in the chest, confesses after she dies
आपने अक्सर फोन पर बात करने के नाम पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के बीच नोंकझोंक होते देखी होगी लेकिन अगर हम आपसे कहे कि यही फोन किसी गर्लफ्रेंड की हत्या का कारण बन जाए तो आप क्या सोचेंगे। चौंकिए नहीं ये सच है।
विज्ञापन


दिल दहला देने वाला ये मामला हैदराबाद से आया है, जहां एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड पर धोखा देने का आरोप लगाते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया, फिर पुलिस के सामने खुद सरेंडर करते हुए सीने में मुक्का मारने के बाद लाश झील में फेंकने की बात कबूली।
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड करती थी फोन पर लंबी बातें

पुलिस के मुताबिक आरोपी कृष्णैया(26) कैब ड्रायवर है, जिसका प्रेम प्रसंग सौम्या(19) के साथ चल रहा था। जल्द ही दोनों शादी भी करने वाले थे। मगर पिछले 3 महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। आरोपी ने मृतका पर दूसरे लड़कों से फोन पर बातें करने का आरोप लगाया था।

पहले से ही शादीशुदा सौम्या अपने हसबैंड से अलग मां और भाई के साथ रहती थी। घटना वाले दिन वो अपने घर से कॉलेज जाने का बोलकर निकली थी। दोनों की मुलाकात उसी बस स्टॉप पर हुई, जहां से सौम्या कॉलेज जाने के लिए बस पकड़ती थी।
 

रात तक नहीं पहुंची घर

फर्स्ट ईयर की छात्रा सौम्या जब रात तक घर नहीं पहुंची तो परिजन को कुछ शक हुआ। फोन भी स्विच ऑफ बताने लगा। दोस्तों से बात करने पर आज सौम्या के कॉलेज न पहुंचने की बात पता लगी, जिसके बाद बिना देर करते हुए परिजन पुलिस के पास पहुंचे।

सौम्या की मां ने शक के आधार पर पुलिस को आरोपी कृष्णैया का ही नाम बताया। जो उनका दूर का रिश्तेदार भी था। इससे पहले कि पुलिस अपनी छानबीन शुरू करती और कृष्णैया के पास पहुंचती वो खुद पुलिस के पास पहुंचकर अपना जुर्म कबूल चुका था।
 
विज्ञापन

छाती में मुक्का मारा फिर झील में फेंकी लाश

पुलिस ने आरोपी के बयान के आधार पर सौम्या की लाश आईडीएल झील से बरामद की। जिसके बाद अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सौम्या के मोबाईल में उसकी दूसरे लड़कों के साथ तस्वीरें देख ली थी, इसके बाद हुई कहासुनी में सौम्या ने आरोपी को थप्पड़ जड़ दिया।

गुस्से में तमतमाएं आरोपी कृष्णैया ने सौम्या के सीने में मुक्का मार दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिर आरोपी ने सौम्या की लाश को आईडीएल झील में फेंक दिया। पुलिस केस से जुड़े और तथ्यों की जांच में लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed