फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   boy murdered in a brawl over cricket in UP

क्रिकेट खेलने के झगड़े में छात्र की गोली मार हत्या

Fri, 29 Sep 2017 04:42 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Fri, 29 Sep 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
boy murdered in a brawl over cricket in UP
गोली मारकर हत्या
झूंसी (इलाहाबाद)। कनिहार गांव में बृहस्पतिवार को क्रिकेट खेलने को लेकर हुए झगडे़ के बाद विरोधी गुट के युवकों ने घर पर जाकर छात्र फैजान (12) की गोली मारकर हत्या कर दी। कत्ल और फायरिंग से गांव में खलबली मच गई। लोगों ने घेरकर गोली मारने वाले युवक के भाई को दबोचा और पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दो वर्गों में तनाव की खबर पाकर कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ एसएसपी भी पहुंच गए। इस मामले में सात युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखा गई है। झूंसी थाने की पुलिस ने रात में छापा मारकर एक और युवक को गिरफ्तार कर लिया। गांव में ऐहतियातन पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

12 वर्षीय फैजान कनिहार गांव निवासी निजामउद्दीन उर्फ नाटे के चार पुत्रों में तीसरे नंबर पर था। वह स्थानीय प्राइवेट स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। गुरुवार दोपहर फैजान अपने चचेरे भाई अफरोज समेत पड़ोसी लड़कों के साथ बगीचे में क्रिकेट खेल रहा था। तभी बगल के कुसुमीपुर गांव का अमित यादव भी दोस्तों के साथ बाग में आ गया।

वहां क्रिकेट खेलने को लेकर अमित और अफरोज के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट की नौबत आने पर लोगों ने बीच-बचाव कर लड़कों को अलग कर घर भेजा। अमित ने अपने बड़े भाई 22 वर्षीय अश्विनी यादव को इस बारे में बताया तो वह भड़क गया। शाम करीब साढ़े चार बजे अमित और पांच दोस्तों को लेकर अश्विनी कनिहार गांव में अफरोज के घर जा पहुंचा। उसे फोन पर ललकारते हुए घर के बाहर आने को कहा। अफरोज बाहर निकला तो अश्विनी ने उस पर पिस्टल से तीन फायर किए हालांकि वह फौरन घर के भीतर घुसकर बच गया। मगर तभी उसका चचेरा भाई फैजान निकला तो उसे अश्विनी ने गोली मार दी। 

पेट में गोली धंसने पर फैजान लहूलुहान होकर गिरा तो अश्विनी फायरिंग करते वहां से भागने लगा। लोगों ने घेरकर उसके भाई अमित को पकड़ लिया। उसे जमकर पीटने के बाद एक कमरे में बंद कर दिया। उधर, फैजान को उठाकर एसआरएन अस्पताल ले जाया गया जहां लेकिन उसकी जान नहीं बची।

खबर पाकर झूंसी समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और अमित को ग्रामीणों के कब्जे से लेकर गिरफ्तार किया। पुलिस को मौके पर प्वाइंट 32 बोर पिस्टल के खोखे भी मिले। शाम को एसएसपी आनंद कुलकर्णी भी पहुंचे और शांति-व्यवस्था के लिए गांव में पुलिस-पीएसी की तैनाती कर दी। मामले में अमित यादव, अश्विनी यादव, सुनील यादव, अतुल यादव, गोरे यादव समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। रात में पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला है कि लड़कों के इन दो गुटों के बीच छेड़खानी को लेकर झगडा हुआ था जिसके बाद टशन बनी थी। इसी खुन्नस के चलते गुरूवार को क्रिकेट खेलने के लिए झड़प हुई जिसके बाद कत्ल की वारदात हो गई। दशहरा और मोहर्रम पर इस घटना के चलते तनाव पर पुलिस सतर्कता बरत रही है।

खेल में बेटे के खून से घर में कोहराम
क्रिकेट खेलने के झगडे में फैजान की गोली मारकर हत्या के परिजन और रिश्तेदार सदमे में डूबे हैं। उसके पिता निजामउद्दीन दर्जी हैं। चार बेटों में तीसरे नंबर के फैजान की चार बहन भी हैं। फैजान की मौत की खबर घर पहुंची तो मां शकीला और बहनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मुहल्ले वाले जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed