फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   body of young man found in a sack at gorakhpur

युवक की बेरहमी से हत्या, बंद पड़े प्लास्टिक के बोरे को खोला तो इस हालत में मिला शव

Sun, 12 Nov 2017 12:00 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 12 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
body of young man found in a sack at gorakhpur
फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
प्लास्टिक के बोरे से खून बह रहा था। जब उसे खोलकर देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। कैंपियरगंज के राजपुर गांव के करीब जंगल में शनिवार शाम युवक की गला दबाकर हत्या कर फेंकी गई लाश मिली। शव प्लास्टिक में लिपटा हुआ था। 

पढ़ें:- थप्पड़ मारा था, इसलिए पहले रेप किया, फिर उसे और उसके पति को मार डाला
विज्ञापन


चरवाहों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्गंध आने से शव 24 घंटे पुरानी बताई जा रही है। देर शाम एसपी नार्थ गणेश साहा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अभी शव की पहचान की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार शाम पांच बजे के करीब चरवाहे गांव लौट रहे थे। अचानक उनकी नजर एक बड़े थैले में पड़ी, जिसमें से पैर बाहर निकला हुआ था। पैर देखकर चरवाहे शव के करीब गए और फिर लाश होने की जानकारी पुलिस को दी। 

body of young man found in a sack at gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को प्लास्टिक के बाहर निकाला। उसके गले पर गमछे से कसे जाने के निशान मिले और चेहरे पर चोट भी थी। 

पढ़ें:- खौलते तेल में हाथ डालकर दो बेगुनाही का सबूत, खबर वायरल होते ही पुलिस में हड़कंप

पैर रस्सी से बंधा हुआ था। एसपी नार्थ का कहना है कि शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। ऐसा लग रहा है कि हत्या कर शव जंगल में लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed