फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   blind man's daughter sexually assaulted, panchayat makes farman for nikah

नेत्रहीन की बेटियों से रेप की कोशिश, पंचायत ने सुनाया निकाह का फरमान

Tue, 21 Jun 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 21 Jun 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
blind man's daughter sexually assaulted, panchayat makes farman for nikah
- फोटो : demo pic

उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के सीबीगंज के गांव में नेत्रहीन की बेटियों से दुष्कर्म करने की कोशिश करने वाले शोहदों को गांव की पंचायत ने निकाह करने का फरमान सुनाया है।  

विज्ञापन


बता दें कि रेप की कोशिश करने के आरोपियों को शिकायत के बाद पुलिस ने जेल में डाल दिया है। इस पर बिरादरी ने सोमवार को गांव में पंचायत बुलाई थी।

पंचों ने फरमान सुनाया कि युवकों के जेल से छूटते ही पीड़ित लड़कियों से निकाह करने के बाद उनके गुनाह को माफ कर दिया जाएगा। लड़कियों से छेड़छाड़ के आरोप में जेल भेजे गए दोनों आरोपियों के खिलाफ निकाह के बाद पुलिस भी दर्ज मुकदमे में कार्रवाई नहीं करेगी।

विज्ञापन

आरोपी युवक रिश्तेदार के खानदानी हैं

blind man's daughter sexually assaulted, panchayat makes farman for nikah

शनिवार की रात करीब आठ बजे थाना हाफिजगंज के बड़ेपुरा गांव के साजिद हुसैन और अल्ताफ हुसैन नेत्रहीन की गैर मौजूदगी में उनके घर में घुस आए थे। उन्होंने घर में मौजूद उनकी बेटियों के रेप की कोशिश की थी।

शोर मचने पर ग्रामीणों ने आकर दोनों को दबोचने के बाद पुलिस को बुला लिया था। छानबीन में पता लगा कि दोनों युवक नेत्रहीन के रिश्तेदार हैं। बड़ेपुरा गांव में नेत्रहीन की बड़ी लड़की की शादी हुई है। वह उसके पति के खानदानी ही हैं।

खबर मिलने पर नेत्रहीन घर पहुंचे तो मामला पुलिस तक पहुंच चुका था। घटना के बाद से ही फैसले की बात होने लगी, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। पुलिस ने मामला छेड़छाड़ में दर्ज करके दोनों ही शोहदों को जेल भेज दिया।

सोमवार को लड़की और लड़के पक्ष के लोगों के साथ बिरादरी के जिम्मेदार लोगों ने पंचायत की। पंचायत में तय हुआ कि जेल से छूटते ही दोनों लड़कों को लड़कियों से निकाह करना होगा। इसके बाद लड़कियों की तरफ से लिखाए गए मुकदमे में कोई कार्रवाई नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed