फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   BJP leader shot dead in Jharkhand

झारखंड में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

Sun, 29 Oct 2017 07:18 PM IST
amarujala.com- presented by: देव कश्यप
amarujala.com- presented by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
BJP leader shot dead in Jharkhand

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने में कामयाब रहे, लेकिन अपराधियों ने कुछ दिन बाद ही घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


घटना झारखंड के खूंटी की है, जहां भाजपा नेता राजेंद्र महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि भाग रहे अपराधियों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी रनवीर सिंह ने बताया कि अपराधियों ने 42 वर्षीय राजेंद्र महतो को उनके घर के सामने ही गोली मारी।

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता की घर के बाहर गोली मारकर हत्या, बेटे ने बताया आंखों देखा हाल
विज्ञापन


तीन शख्स महतो को अपने साथ चलने के लिए कह रहे थे लेकिन महतो ने मना कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने महतो पर गोली चला दी। सिंह ने बताया कि एक अपराधी को गांव वालों ने पकड़ लिया जबकि अन्य दो भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आजमगढ़ में बेखौफ बदमाश, स्कूल सचांलक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या से कुछ समय पहले ही 9 लोगों ने महतो का अपहरण कर लिया था, लेकिन वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भागने में कामयाब रहे और घर लौट आए थे। फिलहाल अपराधियों की तलाश जारी है। राजेंद्र महतो मुरहू भाजपा मंडल में पिछड़ी जाति मोर्चा के अध्यक्ष थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed