फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Bharatiya Janata Party MLA Champalal Dewda slapping constable inside a police station at Udaynagar

मध्यप्रदेश : भाजपा विधायक ने थाने में घुसकर कांस्टेबल को जड़ा थप्पड़, केस दर्ज

Sat, 09 Jun 2018 12:47 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, देवास
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, देवास Updated Sat, 09 Jun 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party MLA Champalal Dewda slapping constable inside a police station at Udaynagar

मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक चंपालाल देवड़ा ने उदयनगर थाने में घुसकर एक कांस्टेबल की पिटाई की है। विधायक चंपालाल देवड़ा के पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना गुरुवार देर रात की है। 

विज्ञापन


इस दौरान विधायक के साथ उनका भतीजा और कुछ समर्थक भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार विधायक के भतीजे का कांस्टेबल संतोष इवनाती से किसी बात पर विवाद हो गया था, जिसके बाद विधायक थाना पहुंचे और कांस्टेबल की पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


विधायक पर आरोप है कि वह अपने भतीजे और समर्थकों के साथ उदयनगर पुलिस स्टेशन में घुस गए और एक पुलिस कांस्टेबल की जमकर पिटाई की। उदयनगर थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना की फुटेज में देखा जा रहा है कि इस दौरान थाने में मौजूद स्टाफ तमाशा देखते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में उदयगर थाना प्रभारी शिव रघुवंशी ने कहा कि विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ आईपीसी धारा- 353 (सरकारी कर्मचारी को अपने कर्तव्य से रोकना), धारा- 332 (सरकारी कर्मचारी पर हमला) और अन्य प्रासंगिक अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed