फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   bengaluru commissioner denies mass molestation happened on 31st december night

बेंगलुरु के कमीश्नर बोले, 'सामूहिक छेड़छाड़ के कोई सबूत नहीं'

Thu, 05 Jan 2017 02:51 PM IST
योगिता लिमये/ बीबीसी
योगिता लिमये/ बीबीसी Updated Thu, 05 Jan 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
bengaluru commissioner denies mass molestation happened on 31st december night

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर प्रवीण सूद ने 31 दिसंबर की रात महिलाओं के साथ व्यापक पैमाने पर छेड़छाड़ के आरोप को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जिसे व्यापक पैमाने पर यौन हमले के सबूत के रूप में दिखाया जा रहा है वह हुड़दंगियों पर पुलिस का लाठीचार्ज है।

विज्ञापन


सूद ने कहा कि सार्वजनिक अपील के बाद भी किसी ने यौन हमले, छेड़छाड़ या प्रताड़ना के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई।

पुलिस कमिश्नर ने कहा, ''हमने केवल अपील ही नहीं की बल्कि वहां लगे 70 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी देखा। हमने कोशिश की थी कि कोई भी सबूत मिले तो अपने स्तर से ही कार्रवाई शुरू कर देंगे।" उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं मीडिया से कहती दिखीं कि उन्हें लोगों ने गलत तरीके से छुआ। सूद ने कहा वह इन बयानों को शिकायत मानकर जाँच करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

दो युवक एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे

bengaluru commissioner denies mass molestation happened on 31st december night

इस बीच छेड़छाड़ को लेकर एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इसमें साफ दिख रहा है कि मोटरसाइकल सवार दो युवक एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। यौन हमले के बाद ये दोनों युवक लड़की को फेंककर मोटरसाइकल से फरार हो जाते हैं।

सूद ने कहा कि इस घटना में पुलिस गंभीरता से जाँच कर रही है और इसमें आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा,"एक नागरिक ने सीसीटीवी फुटेज मुहैया कराया था। उसके घर के सामने यह छेड़छाड़ हुई थी। हमने इसे गंभीरता से लिया। इस फुटेज से साफ पता चल रहा है कि यौन हमला हुआ है।"

अपने स्तर से ही कार्रवाई शुरू कर दी

bengaluru commissioner denies mass molestation happened on 31st december night
उन्होंने कहा कि पुलिस ने रिकॉर्ड देखने के बाद लोकेशन का पता किया और बिना किसी के शिकायत दर्ज करने का इंतजार किए अपने स्तर से ही कार्रवाई शुरू कर दी। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना का उसी रात बेंगलुरू की एक व्यस्त सड़क पर सामूहिक छेड़छाड़ के कथित आरोपों से कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed