{"_id":"585cd6c44f1c1b1917e39c54","slug":"ats-officer-found-dead-in-car-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनजान महिला के साथ कार में मिला एएसपी का शव, पुलिस के लिए मौत बनी मिस्ट्री","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनजान महिला के साथ कार में मिला एएसपी का शव, पुलिस के लिए मौत बनी मिस्ट्री
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 23 Dec 2016 01:58 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान के जयपुर में एएसपी की लाश कार के अंदर से बरामद की गई। अफसर का नाम आशीष प्रभाकर है, जिनके साथ कार में एक महिला की लाश भी मिली। दोनों की हत्या गोली मारकर की गई है। इस डबल मर्डर के बाद जयपुर में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार एएसपी प्रभाकर ने जयपुर के शिवदासपुरा के पास एक निर्माणधीन इमारत से पीसीआर को कॉल की थी और वहां जल्द पहुंचने के लिए कहा। लेकिन जब तक पुलिस कर्मी वहां पहुंचे कार में महिला और उनका शव पाया गया।
विज्ञापन
हालांकि, प्रभाकर की मौत के कई एंगल निकाले जा रहे हैं। हत्या के अलावा इस केस को सुसाइड के से भी जोड़ा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसपी प्रभाकर ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से पहले महिला को गोली मारी और फिर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
गाड़ी के गेट पर मिले गोलियों के निशान
चौंका देने की बात है कि मौत की इस मिस्ट्री में गेट पर गोलियों के निशान भी पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार से दो शव, सर्विस रिवॉल्वर और बीयर की बोतलें बरामद भी की। पुलिस के मुताबिक प्रभाकर तनाव में चल रहे थे और परिवार से काफी समय से दूर रह रहे थे। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
बताते चलें कि प्रभाकर ने जयपुर में एक कथित आईएसआईएस नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। साथ ही उन्होंने सीकर और कर्नाटक के गुलबर्गों में भी आईएसआईएस के नेटवर्क का खुलासा किया था।
बताते चलें कि प्रभाकर ने जयपुर में एक कथित आईएसआईएस नेटवर्क का पर्दाफाश किया था। साथ ही उन्होंने सीकर और कर्नाटक के गुलबर्गों में भी आईएसआईएस के नेटवर्क का खुलासा किया था।