{"_id":"5b1ca0054f1c1b614d8b59c1","slug":"assam-two-people-beaten-to-death-in-guwahati-for-suspected-child-abductors","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा चोर होने के संदेह में इंजीनियर और व्यापारी की पीट- पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चा चोर होने के संदेह में इंजीनियर और व्यापारी की पीट- पीटकर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर राज्य असम के कारबी आंग्लांग जिले में बच्चा चोर होने के संदेह में भीड़ ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। साउंड इंजीनियर नीलोत्पल दास और एक व्यापारी अभिजीत नाथ शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे पंजारी कछारी गांव में देखे गए थे।
विज्ञापन
कारबी आंग्लांग के पुलिस अधीक्षक वी. शिवा प्रसाद गंजाला ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि वे दोनों कांग्थीलांगसो स्थित एक झरना देखने जा रहे थे। लेकिन उन्होंने न तो किसी को इसकी सूचना दी थी और न ही किसी स्थानीय गाइड को साथ लिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बच्चा चोर होने के संदेह में गांव वालों ने उनकी काले रंग की स्कार्पियो कार को घेर लिया और दोनों को बाहर निकाल कर पीटने लगे। इससे उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इस पिटाई का वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें नीलोत्पल दास हमलावरों से गिड़गिड़ाते हुए कहता नजर आ रहा है कि वह भी असमिया है। उसकी पिटाई व हत्या नहीं की जाए। वह अपनी मां व पिता का नाम भी बता कर खुद को छोड़ने की गुहार लगाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इलाके में बच्चा चोरों के सक्रिय होने की अफवाहें फैल रही थीं। घटना की सूचना पाकर राजधानी गुवाहाटी से कारबी आंग्लांग पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश अग्रवाल ने कहा कि एक बार किसी अफवाह के जोर पकड़ने पर उसे ठंडा होने में समय लगता है।
उन्होंने बताया कि बीते कुछ दिनों के दौरान राज्य के शोणितपुर, नगांव और पश्चिमी कारबी आंग्लांग में इन अफवाहों की वजह से कई लोगों की पिटाई हो चुकी है। ध्यान रहे कि जुलाई, 2016 में निचले असम के चिरांग, दरंग, बक्सा और शोणितपुर जिलों में बच्चा चोर होने के संदेह में हिंसा की घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई थी।