फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   art teacher allegedly hit on the face of student for not completing a drawing assignment

होमवर्क न करने पर टीचर ने जड़ा थप्पड़, चेहरे को मारा लकवा

Tue, 13 Nov 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Updated Tue, 13 Nov 2018 01:32 PM IST
विज्ञापन
art teacher allegedly hit on the face of student for not completing a drawing assignment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

पुणे में एक ड्राइंग टीचर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना पुणे के एक रेसिडेंशियल स्कूल की है। जहां ड्राइंग टीचर ने कथित तौर पर डाइंग असाइनमेंट पूरा न करने वाले छात्र के मुंह पर जोरदार चांटा मारा। बच्चे के माता-पिता ने सोमवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। उनका दावा है कि चांटे की वजह से बच्चे को फेशियल पैरालिसिस हो गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यह कथित घटना श्री छज्ञपति शिवाजी महाराज प्रीपेरटरी मिलिट्री स्कूल में 15 से 25 अक्तूबर के बीच की है। पीड़ित छात्र छठी कक्षा में पढ़ता है। सोमवार को माता-पिता ने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाने में टीचर के खिलाफ जानबूझकर चोट पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। टीचर की पहचान संदीप गाडे के तौर पर हुई है।
विज्ञापन


स्कूल प्रिंसिपल एस पाटिल ने कहा कि मिस्टर गाडे को निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित के पिता ने कहा, '3 नवंबर को हम दिवाली के लिए बच्चे को लेने के लिए स्कूल पहुंचे। हमें उसके चेहरे पर कुछ विषमताएं नजर आईं। पूछने पर बच्चे ने बताया कि टीचर ने उसके चेहरे पर मारा और फिर उसके चेहरे को बेंच पर पटक दिया क्योंकि उसने अपना होमवर्क पूरा नहीं किया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के पिता ने दावा किया कि डॉक्टर का कहना है कि बच्चा फेशियल पैरालिसिस से पीड़ित है। पीड़ित बच्चे का परिवार पुणे जिले के इंदापुर क्षेत्र में रहता है। माता-पिता का आरोप है कि काफी अनुरोध करने के बावजूद स्कूल ने उन्हे घटना वाले दिन का सीसीटीवी फुटेज नहीं दिया। बच्चे का बड़ा भाई जो आठवी कक्षा में पढ़ता है उसका कहना है कि ड्राइंग टीचर का इस तरह की सजा देने का लंबा इतिहास रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed