छुट्टी पर घर आए फौजी ने दो को मारी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात की गई है। शाम करीब सात बजे डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने भी मौका मुआयना किया।
गांव महगौरा निवासी राकेश शर्मा उर्फ कालू पुत्र महीपाल शर्मा सेना में तैनात है। इनदिनों वह छुट्टी बिताने गांव आया हुआ है। कालू के खेत की मेड़ तोड़ने को लेकर कुछ दिनों से उसका कपिल पुत्र विष्णु से विवाद था। वैसे, रिश्ते में वे आपस में मेसेरे भाई भी हैं।
शव को फर्से से काट डाला
बताते हैं कि बुधवार को कपिल अपने खेत की टूटी मेड़ बना रहा था। दोपहर करीब एक बजे राकेश अपने साथ कुछ लोगों को लेकर स्टेडियम पहुंचा। इसके बाद राकेश ने कपिल को गोली मार दी, जिससे वह वहीं ढेर हो गया। जीतू की सौतेली बहन ने बताया कि घटना के बाद राकेश ने अपने साथी जितेंद्र उर्फ जीतू को भी गोली मार दी। जिससे वह वहीं गिर गया।
इसके बाद उसके साथियों ने लाठी डंडों व फर्से से उसे काट डाला जिससे उसकी मौत हो गई। इस लोमहर्षक घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही कुछ बाद वहां एसओ पिसावा, एसओ खैर, सीओ खैर, सीओ गभाना, एसपी देहात, एसओ टप्पल और करीब आधा दर्जन थानों के एसओ फोर्स के साथ महगौरा पहुंच गए।
घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। मृतक कपिल के पिता विष्णु दयाल शर्मा ने गांव के राकेश, सोनम उर्फ सोनू और भूरा पुत्रगण प्रेमपाल, किरनपाल, रामकुमार और विनोद पुत्र् महेंद्र के अलावा छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
थानाध्यक्ष का कहना है कि दोनों मृतकों के पंचनामा आदि की कर्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए पीएम को शव भेज दिए गए हैं। विष्णु द्वारा तहरीर दर्ज कराने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए है।